समाजवादी पार्टी के स्तंभ बनवारी सिंह यादव का मेदांता में निधन

समाजवादी पार्टी के स्तंभ बनवारी सिंह यादव का मेदांता में निधन
बनवारी सिंह यादव का फाइल फोटो।

बदायूं में समाजवादी पार्टी के स्तंभ, जिलाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव के बारे में दुःखद खबर आ रही है। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें डॉक्टर बचा नहीं पाये। निधन की सूचना पर जिले भर में शोक व्याप्त हो गया है।

दिसंबर महीने में बनवारी सिंह यादव को पैरालाइसिस अटैक पड़ा था, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था, जहाँ उन्हें शुरुआत में आईसीयू में रखा गया था, उपचार के चलते वे लगातार स्वस्थ हो भी रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य पुनः खराब हो गया और तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

दिवंगत बनवारी सिंह यादव समाजवादी पार्टी से शुरू से ही जुड़े थे और मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी थे, उनकी सरकार में बनवारी सिंह यादव को मिनी मुख्यमंत्री कहा जाता था, वे मुलायम सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री भी रहे थे, उनके निधन की सूचना पर जिले भर में लोग शोक ग्रस्त नजर आ रहे हैं। यह भी बता दें कि उनके इकलौते बेटे आशीष यादव शेखूपुर विधान सभा सभा क्षेत्र से विधायक हैं और हाल ही में सपा से चुनाव लड़े हैं, वे स्वयं भी एमएलसी थे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव को पड़ा पैरालाइसिस अटैक

सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव का स्वास्थ्य बिगड़ा

बदायूं के बनवारी सिंह यादव को मिला राज्यमंत्री का दर्जा

पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षित बनायें: बनवारी सिंह यादव

बनवारी सिंह यादव ने बांटे पुरस्कार, राजेन्द्र को मिला ट्रैक्टर

बनवारी सिंह यादव ने खोली महत्वाकांक्षी योजना की हकीकत

बनवारी सिंह यादव से पांच करोड़ मांगने वाले गिरफ्तार

दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव का भव्य स्वागत

राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव ने की अग्नि पीड़ितों की मदद

बनवारी सिंह यादव के निशाने पर आये भोलू सिंह भाटी

Leave a Reply