सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव का स्वास्थ्य बिगड़ा

सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव का स्वास्थ्य बिगड़ा
जिला अस्पताल में भर्ती सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव।
जिला अस्पताल में भर्ती सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव।

बदायूं में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व कद्दावर नेता बनवारी सिंह यादव का सोमवार को अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में एडमिट होना पड़ा। वे लगभग दो घंटे अस्पताल में एडमिट रहे, जिससे समूचे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची रही।
मिनी मुख्यमंत्री के रूप में चर्चित रहे पूर्व मंत्री व एमएलसी बनवारी सिंह यादव के पेट में दोपहर के समय दर्द की शिकायत हुई। असहनीय पीड़ा होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुट गई। प्राथमिक उपचार के बाद उनका दर्द कम हो गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें दो घंटे बाद घर जाने की सलाह दी। उनके बीमार होने की खबर क्षण भर में शहर में फैल गई, तो सपा के तमाम नेता व कार्यकर्ता जिला अस्पताल की ओर दौड़ पड़े, जिससे जिला अस्पताल में काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल रहा।

Leave a Reply