कटरा सआदतगंज की चर्चित घटना में आरोपी उर्वेश भी रिहा

कटरा सआदतगंज की चर्चित घटना में आरोपी उर्वेश भी रिहा
जेल से रिहा होने के बाद प्रसन्न मुद्रा में जाता उर्वेश यादव।
जेल से रिहा होने के बाद प्रसन्न मुद्रा में जाता उर्वेश यादव।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में स्थित उसहैत थाना क्षेत्र के गाँव कटरा सआदतगंज के पेड़ पर दो बहनों को मार कर लटकाने की चर्चित घटना में जेल में बंद उर्वेश यादव भी बुधवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पाँचों आरोपियों की जमानत मंजूर हो चुकी है, जिनमें अब तक चार रिहा हो चुके हैं। अब सिर्फ मुख्य आरोपी पप्पू यादव ही जेल में है। कागजी औपचारिकता पूरी होते ही पप्पू को भी रिहा कर दिया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि 22 मई की रात को कटरा सआदतगंज में दर्दनाक घटना हुई, जिसमें दुष्कर्म के बाद चचेरी बहनों के शव आम के पेड़ पर लटका दिए गये थे, इस घटना में दो सिपाही सर्वेश यादव व छत्रपाल गंगवार और तीन सगे भाई पप्पू यादव, अवधेश यादव व उर्वेश यादव नामजद किये गये थे। पुलिस पाँचों को गिरफ्तार कर जेल दिया था। बाद में परिजनों की मांग पर यूपी सरकार ने सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी थी।

सीबीआई ने तमाम लोगों से जानकारी व साक्ष्य जुटाये और आरोपियों सहित परिजनों के भी तमाम टेस्ट कराये। आरोपियों के टेस्ट की रिपोर्ट आई, तो आरोपी सच बोलते सिद्ध हुए, वहीं टेस्ट रिपोर्ट में परिजन झूठे साबित हो रहे हैं, जिससे ऑनर किलिंग की आशंका व्यक्त की जाने लगी है। हालाँकि अभी सीबीआई कुछ भी कहने से बच रही है। अब तक इतना स्पष्ट हो चुका है कि आरोपी लगभग निर्दोष हैं, इसी आधार पर अदालत ने पाँचों आरोपियों को जमानत दे दी। दोनों सिपाहियों के साथ अवधेश यादव रिहा किये जा चुके हैं। बुधवार को उर्वेश यादव भी रिहा कर दिया गया। अब सिर्फ पप्पू यादव ही जेल में रह गया है। बताते हैं कि अभी उसके जमानत संबंधी कागज तस्दीक होकर जेल में नहीं पहुंचे हैं, जिससे उसकी रिहाई में समय लग रहा है।

संबंधित खबरें व लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

अगवा कर दुष्कर्म के बाद यादवों पर बहनों की हत्या का आरोप

कटरा सआदतगंज में सदियों याद की जाती रहेगी यह घटना

बदायूं प्रकरण: पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए: राहुल गांधी

दलीय और जातीय राजनीति का शिकार हुआ बदायूं कांड

बदायूं की चर्चित घटना के आरोपी सिपाहियों की जमानत मंजूर

Leave a Reply