स्मृति वंदन महोत्सव में जुटेंगे विश्व विख्यात कवि और गायक

स्मृति वंदन महोत्सव में जुटेंगे विश्व विख्यात कवि और गायक
अशोक चक्रधर
डॉ. अशोक चक्रधर

बदायूं में सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था स्मृति वंदन ने क्रांतिकारी परिवर्तन किया है। सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों में जो जातिवाद और परिवारवाद हावी था, उसे ध्वस्त कर सर्व समाज को सहभागी बनाने में संस्था ने सफलता प्राप्त कर ली है। जिले भर के लोगों को स्मृति वंदन ने जोड़ा, तो स्वतः महोत्सव हो गया।

आम आदमी की कल्पना से परे तीन शानदार महोत्सव आयोजित किये जा चुके हैं, लेकिन परिवर्तन को साकार करने वाले जुझारू युवा अगले वर्ष और भव्यता के साथ महोत्सव आयोजित करने में जुट जाते हैं, इस वर्ष 4, 5 और 6 नवबंर को महोत्सव आयोजित करने की स्मृति वंदन ने घोषणा कर दी है। तिथियाँ घोषित होते ही जिले भर के लोग महोत्सव का बेसब्री से इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

डॉ. वसीम बरेलवी
डॉ. वसीम बरेलवी
डॉ. अनामिका अम्बर
डॉ. अनामिका अम्बर

महोत्सव के अंतर्गत तमाम कार्यक्रम और प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी, लेकिन कुश्ती, कबड्डी, कवि सम्मेलन व मुशायरा और बॉलीवुड स्टार सिंगर नाईट विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बॉलीवुड स्टार सिंगर नाईट का आयोजन 4 नवंबर को होगा, जिसके अंतर्गत विश्व विख्यात गायक पंकज उदास की मधुर आवाज में गीत और गजल सुनने को मिलेंगी।

पंकज उदास
पंकज उदास

इसी तरह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरा 6 नवंबर को आयोजित किया जायेगा, जिसमें पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. वसीम बरेलवी, डॉ. अनामिका अम्बर, डॉ. विष्णु सक्सेना, अनिल चौबे जैसे विश्व विख्यात कवियों व शायरों की उपस्थिति रहेगी, इसके अलावा साईकिल रेस, शकील बदायूंनी म्यूजिकल नाईट, बॉडी बिल्डिंग शो के साथ अन्य तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

स्मृति वंदन के तृतीय वार्षिकोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ

गीत के सागर में डुबो कर स्मृति वंदन महोत्सव का समापन

Leave a Reply