अखिलेश यादव यात्रा के जरिये तीन नवंबर से मचायेंगे धूम

अखिलेश यादव यात्रा के जरिये तीन नवंबर से मचायेंगे धूम
अखिलेश यादव यात्रा के जरिये पांच नवंबर से मचायेंगे धूम
अखिलेश यादव यात्रा के जरिये पांच नवंबर से मचायेंगे धूम
उत्तर प्रदेश की जनता के बीच अखिलेश यादव की “समाजवादी विकास रथ यात्रा” चर्चा का विषय बनी हुई है। एक बड़ा वर्ग उनकी यात्रा का बेसब्री से इंतजार भी कर रहा है। अखिलेश यादव ने तीन अक्टूबर को यात्रा निकालने की घोषणा की थी, लेकिन वह टल गई, पर आज उन्होंने यात्रा निकालने की पुनः घोषणा कर दी। अब अखिलेश यादव तीन नवंबर से प्रदेश में धूम मचायेंगे।
लोकप्रिय और युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को बुधवार को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि गत तीन अक्तूबर को शुरू होने वाली ‘समाजवादी विकास रथ यात्रा’ किन्हीं कारणों से शुरू नहीं की जा सकी थी। चूंकि इस समय अन्य सभी राजनैतिक दल अपनी पार्टी के चुनाव अभियान में जुट गए हैं, ऐसे में चुनाव प्रचार के उद्देश्य से वह तीन नवंबर से “विकास से विजय की ओर, समाजवादी रथ यात्रा” शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं को समय-समय पर भेजा जायेगा।
अखिलेश यादव की घोषणा के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यहाँ यह भी बता दें कि समाजवादी पार्टी रजत जयंती समारोह के आयोजन में भी जुटी हुई है।
संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

Leave a Reply