अपराधी बातों, लातों और जेल से नहीं माने, तो यमराज के घर पहुंचा दिए जायेंगे: योगी

अपराधी बातों, लातों और जेल से नहीं माने, तो यमराज के घर पहुंचा दिए जायेंगे: योगी
जनसमूह को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ और जनता का अभिवादन करते भाजपा प्रत्याशी महेश चन्द्र गुप्ता।

भाजपा की सरकार आयेगी, तो जनता को सुरक्षा की गारंटी देगी, लेकिन अपराधी एक बार समझाने पर मानेंगे, तो ठीक, नहीं माने, तो लातों से मानेंगे, फिर भी नहीं माने, तो जेल जायेंगे और फिर भी नहीं माने, तो राष्ट्र द्रोही और संगठित अपराधी यमराज के घर भेज दिए जायेंगे। उक्त विचार भाजपा के फायर ब्रांड नेता और गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ के हैं।

बदायूं जिले के कस्बा बिनावर में भाजपा प्रत्याशी महेश चन्द्र गुप्ता के समर्थन में हेलीकॉप्टर से जनसभा को संबोधित करने आये योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारें किसान विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि इन सरकारों ने धान क्रय केंद्र बंद कर दिए, यह सरकार आलू के दाम भी नहीं दे पायेगी, लेकिन भाजपा की सरकार आई, तो किसान हित में कार्य करेगी और किसानों की आय दोगुना कर देगी। उन्होंने कहा कि छेड़खानी की घटनाओं को रोकने को एंटी रोमियो स्कॉट बनाया जायेगा, हर बालिका को ग्रेजुएट तक की शिक्षा मुफ्त में देंगे, लेकिन समाजवादी पार्टी सिर्फ मुस्लिम कन्याओं की बात करती है।

उन्होंने प्रदेश सरकार के कुख्यात मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और राज्य लोक सेवा आयोग एवं नियुक्तियों को लेकर मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और धर्मेन्द्र यादव पर निशाना साधा। उन्होंने अवैध कत्ल खानों के बारे में कहा कि इन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने सपा और बसपा पर गुंडों, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों को टिकट देने का आरोप लगाया।

इससे पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख सलारपुर बीपी सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य विनीता पटेल, नगर पंचायत कछला के चेयरमैन जगदीश सिंह, उझानी ब्लॉक से प्रमुख पद का चुनाव लड़ चुके हरवंश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिशुपाल सिंह शाक्य, मोद प्रकाश पाल, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अंकित मौर्य, रक्षपाल सिंह यादव, रविंद्र सिंह चौहान प्रधान बिनावर, वीर सिंह प्रधान पुट्ठी, मनोज सिंह प्रधान रायपुरा, दीपू साहू, जितेंद्र सिंह प्रधान नरखेड़ा, सोनपाल सिंह प्रधान सिकरोड़ी, अजय पाल सिंह प्रधान बलिया, संजीव गुप्ता पूर्व प्रधान विलहत, दयालु सिंह पूर्व प्रधान बिनावर, लालू साहू, कैलाश सिंह प्रधान मोंगर, ठाकुर मिक्की सिंह, विनय पाठक सभासद, ताहिर अंसारी, शिवराज सिंह मौर्य, टिल्लू वर्मा, सतीश साहू पूर्व प्रधान, वीरपाल सिंह यादव, आशीष सिंह प्रधान भगवतीपुर, विजय साहू, दीपू साहू, मुकेश साहू, राजेश साहू, संजय साहू, हरिओम साहू, रामचंद्र साहू, संजीव साहू, दीपक साहू, ज्ञान प्रकाश साहू, प्रमोद साहू, अंकुर साहू, जगदीश साहू, अमित शाह, आनन्द साहू, रामनिवास साहू, विनय साहू, रामचंद्र साहू, इंद्रेश साहू और श्याम बाबू सहित सैकड़ों लोगों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते कुलदीप वार्ष्णेय।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, जिला प्रभारी महाराज सिंह, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, हरप्रसाद सिंह पटेल, देवपाल सिंह पटेल, कुलदीप वार्ष्णेय, नेकपाल कश्यप, दीपमाला गोयल, सीमा राठौर, धीरज सक्सेना, अशोक भारती, डीपी भारती, अमित मथुरिया, झंडू भैया, उमेश राठौर, अनूप सिंह, अजित वैश्य, शारदेंदु पाठक, राजेश्वर पटेल, राजीव कुमार सिंह, नेकपाल कश्यप, प्रभाशंकर वर्मा, सोवरन सिंह, अंकित मौर्य, मुनीश अग्रवाल, सुरजीव गुप्ता, आमोद चाणक्य, धीरेन्द्र सिंह, परशुराम लोधी, ज्ञानेंद्र वर्मा, मनु सिंह, अजय सक्सेना, हरगोबिन्द सिंह, गुड्डू गुप्ता, राहुल सिंह, पंकज गुप्ता, रंजीत सिंह, अनुज सक्सेना, मनोज, विट्टन, अतुल अलंकार, कुक्कू महाजन, पिंकू सक्सेना, अजय मथुरिया, कृष्णवीर सिंह, हिमांशु, संतोष कन्नौजिया, सागर सक्सेना, नंदकिशोर चौहान, अशोक चौहान, आशीष शाक्य, बाबू मौर्य, प्यारे लाल, राकेश सिंह, अजयपाल यादव, ध्रुव पाल यादव, ओमपाल वर्मा, सियाराम गुरु, आर्येन्द्र पटेल, तीर्थेन्द्र पटेल, विजेंद्र पटेल, संजीव पटेल, शिवराज सिंह, सुधीर सिंह, गुड्डू गुप्ता, मेनका पाठक, सुनीता चौहान, अमित उपाध्याय, विश्वजीत गुप्ता और मयंक गुप्ता सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

परिणाम आने का समय है, कार्यकर्ता और अधिक मेहनत करें: वर्मा

समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, प्रभावशाली नेताओं ने भाजपा को दिया समर्थन

भाजपा की सरकार बनना तय, सम्मान और विकास के लिए दें वोट: महेश

पक्षपात पूर्ण कराये गये विकास कार्यों का बदला लेने का समय आ गया है: महेश

भाजपा प्रत्याशी ने किया तूफानी भ्रमण, पत्नी ने भी किया चुनाव प्रचार

भाषण सुनने के लिए वीडियो पर क्लिक करें

Leave a Reply