आबिद रजा का पीआरओ सरताज भूमिगत, फर्जी पैड प्रकरण में कौसर गया जेल

आबिद रजा का पीआरओ सरताज भूमिगत, फर्जी पैड प्रकरण में कौसर गया जेल
पुराने फोटो में आजम खां और आबिद रजा के पीछे खड़ा सरताज खां।

बदायूं विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहे आबिद रजा का पीआरओ सरताज खां भाजपा सरकार बनते ही भगवा रंग में रंग गया था और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के फोटो अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर कर रहा था। गिरगिट से भी ज्यादा तेजी से सरताज के रंग बदलने पर शहर के लोग स्तब्ध थे और तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे, इस बदलाव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सरताज और उसका भाई आबिद रजा को विधान सभा से मिले पैड का दुरूपयोग कर रहे थे।

जी हाँ, सदर कोतवाली पुलिस ने 4 अप्रैल को कौसर नाम के व्यक्ति को बिसौली विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक कुशाग्र सागर के फर्जी पैड के साथ गिरफ्तार किया था। कौसर आबिद रजा के पीआरओ सरताज का भाई है। सूत्रों का कहना है कि सरताज ने कौसर को छुड़ाने का हर संभव प्रयास किया। पुलिस को प्रलोभन भी दिया गया, लेकिन कोतवाल लोकेन्द्र पाल सिंह ने जाँच जारी रखी। जाँच में खुलासा हुआ कि आबिद रजा को विधान सभा से मिले पैड का दुरूपयोग सरताज करा रहा था। पुलिस ने सरताज का नाम भी विवेचना में शामिल कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सदर क्षेत्र के सपा विधायक आबिद रजा को राज्यमंत्री का दर्जा भी प्राप्त था, उनकी हनक-सनक के चलते पीआरओ सरताज खां की भी तूती बोलती थी। सरताज की स्कूटी पर भी मोटा-मोटा पीआरओ दर्जा राज्यमंत्री लिखा था, जिसे हर कोई लालबत्ती की गाड़ी की तरह साइड देता था। सरताज से पुलिस के सिपाही और दारोगा तक कांपते थे, वह किसी को भी पुलिस चौकी और कोतवाली से छुड़ा ले जाता था और कोतवाल तक कुछ नहीं कह पाते थे। सड़क पर चलते हुए लोगों को बेवजह गरियाता था, ऐसे में बहुत कुछ गलत भी करता होगा, अनैतिक रूप से रुपया भी कमाता होगा, जो सत्ता परिवर्तन के बाद बंद हो गया होगा। गुपचुप तरीके से रुपया पैदा करने के उद्देश्य से सरताज के ही शातिर दिमाग में आबिद रजा के पैड दुरूपयोग करने का विचार आया होगा, जिसका पुलिस ने भाई कौसर को गिरफ्तार कर भांडा फोड़ दिया। पुलिस ने कौसर को जेल भेज दिया है, वहीं सरताज अब भूमिगत हो गया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

पीआरओ का ताज फेंक कर सरताज ने ओड़ ली भगवा चादर, बना चर्चा का विषय

आबिद के पीआरओ के भाई के विरुद्ध कार्रवाई से गुंडे भूमिगत

विधायक आबिद रजा के पीआरओ सहित 13 लोगों पर मुकदमा

Leave a Reply