दरिंदे ने किशोरी को रौंदा, हालत गंभीर, आरोपी फरार

दरिंदे ने किशोरी को रौंदा, हालत गंभीर, आरोपी फरार
दरिंदे ने किशोरी को रौंदा, हालत गंभीर, आरोपी फरार
दरिंदे ने किशोरी को रौंदा, हालत गंभीर, आरोपी फरार

बदायूं में एक घटना का खुलासा नहीं होता, उससे पहले एक और जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया जाता है। एक दरिंदे ने एक और किशोरी की जिंदगी अपनी हवस पूरी करने के लिए रौंद दी। किशोरी की हालत गंभीर है एवं पुलिस आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

जघन्य वारदात बदायूं जिले में स्थित कादरचौक थाना क्षेत्र की है। बताते हैं कि एक बारह वर्षीय किशोरी अपनी ताई के साथ कल सोमवार को जंगल में गन्ना छीलने गई थी, तभी मौका पाकर उसी के गाँव के 22 वर्षीय पिंटू ने उसे दबोच लिया। दरिंदे ने किशोरी को बेरहमी से कुचला है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित किशोरी का पिता उत्तराखंड में मजदूरी करता है। सूचना के बाद वह आया, तब वह किशोरी को लेकर पुलिस की शरण में गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे उपचार व मेडिकल परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply