इस्लामनगर और जरीफनगर क्षेत्र में बच्ची और महिला का यौन शोषण

इस्लामनगर और जरीफनगर क्षेत्र में बच्ची और महिला का यौन शोषण
इस्लामनगर और जरीफनगर क्षेत्र में बच्ची और महिला का यौन शोषण

बदायूं जिले की महिलाओं के साथ तालिबानों से भी बदतर व्यवहार किया जा रहा है। यौन शोषण की वारदातें इस तरह हो रही हैं, जैसे जिले में कानून व्यवस्था है ही नहीं। हर क्षेत्र में हर आयु वर्ग की महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे महिलाओं में दहशत बढ़ती जा रही है।

सोमवार को थाना इस्लामनगर क्षेत्र में सतीश नाम के युवक ने खेत पर एक महिला को दबोच लिया और उसका बेरहमी से यौन शोषण कर दिया। पीड़ित चीखती रही, लेकिन आरोपी पर चीखों का कोई असर नहीं हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

थाना जरीफनगर क्षेत्र में 8 वर्ष की बच्ची यौन शोषण का शिकार हुई है, वह दवा लेकर लौट रही थी, तभी उसे पकड़ लिया और उसका यौन शोषण कर दिया। पीड़ित का पिता दिल्ली में मजदूरी करता है, वह सूचना के बाद आया, तब थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है, लेकिन आरोपी अभी तक फरार है। घटना शनिवार की बताई जा रही है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply