जनसभा और रोड शो कर सांसद ने हाई किया सपा प्रत्याशियों का टैंपो

जनसभा और रोड शो कर सांसद ने हाई किया सपा प्रत्याशियों का टैंपो

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और युवा सांसद धर्मेन्द्र यादव संभल जिले में जुट गये हैं। सांसद ने दौरा कर संभल जिले में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की जय-जयकार कर दी। सांसद ने जनसभा और रोड शो कर स्थानीय नगर निकाय चुनाव में भाग ले रहे सपा प्रत्याशियों का टैंपो हाई किया।

संभल के कस्बा बबराला में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि आज से रूठने और मनाने का दौर समाप्त कर देना, सभी एकजुट होकर सपा प्रत्याशी को विजयी बनाना। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए जनता के सामने सवाल रखे कि कितनों को रोजगार मिले? किसानों को क्या मिला? व्यापारियों को क्या मिला? महिलाओं को क्या मिला? इस प्रदेश को क्या मिला? उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी हमला किया और सवाल किया कि यहाँ के विधायक तमाम मुद्दे उठाते रहते थे, वे अब बतायें कि कितने पूरे हो गये?

सांसद धर्मेन्द्र यादव ने नगर पंचायत गवां में सपा प्रत्याशी के पक्ष में जोरदार रोड शो किया। उन्होंने आह्वान किया कि सपा प्रत्याशियों को विजयी बनायें, इस दौरान पूर्व विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रदीप यादव, युवा नेता अमित यादव, नीलम देवी, वीरप्रकाश वार्ष्णेय, सत्यवीर यादव, ब्रजेश शर्मा, सतीश प्रेमी, पवन वार्ष्णेय, अखिलेश यादव और रामू यादव सहित तमाम नेता उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply