बरेली, लखीमपुर खीरी सामान्य, बदायूं, शाहजहाँपुर महिला को आरक्षित

बरेली, लखीमपुर खीरी सामान्य, बदायूं, शाहजहाँपुर महिला को आरक्षित
नगर निगम की सूची।

नगर निकायों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है, जिसे देख कर कुछ लोगों के चेहरे खिल उठेंगे, तो कुछ लोग मायूस हो जायेंगे। सूची जारी होने से राजनैतिक गतिविधियाँ तेज हो उठेंगी। असमंजस की स्थिति में रात-दिन गुजार रहे संभावित प्रत्याशी अब खुल कर सामने आ जायेंगे।

बदायूं जिले की बात करें, तो बदायूं नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है, इसी तरह बिसौली में सामान्य, बिल्सी में सामान्य, रुदायन में सामान्य, फैजगंज बेहटा में सामान्य, मुड़िया धुरेकी में सामान्य, कछला में सामान्य, सखानूं में सामान्य, सहसवान में सामान्य, उझानी में सामान्य, गुलड़िया में पिछड़ा, दातागंज में पिछड़ा, उझानी में सामान्य, बिल्सी में सामान्य, कुंवरगाँव में सामान्य, वजीरगंज में महिला, इस्लामनगर में महिला, सैदपुर में महिला, उसहैत में महिला, उसावां में सामान्य और ककराला में अध्यक्ष पद सामान्य रखा गया है, इस सूची से अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा नुकसान में रह सकती है। बदायूं नगर पालिका परिषद में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा पहले से ही मजबूत प्रत्याशी मानी जा रही हैं, क्योंकि भाजपा की ओर से अभी तक प्रत्याशी तय नहीं है।

बरेली मंडल में शाहजहाँपुर नगर पालिका परिषद का दायित्व महिला के लिए आरक्षित किया गया है, वहीं पीलीभीत में पिछड़े वर्ग की महिला को चुना जायेगा, साथ ही लखीमपुर खीरी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, वहीं नगर निगमों की बात करें, तो बरेली को अनारक्षित रखा गया है, इसी तरह मथुरा अनुसूचित जाति, मेरठ अनुसूचित जाति, फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, वाराणसी पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर पिछड़ा वर्ग, गोरखपुर पिछड़ा वर्ग, लखनऊ महिला, कानपुर महिला, गाजियाबाद महिला, आगरा, इलाहाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, झाँसी और फ़ैजाबाद को अनारक्षित रखा गया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply