बदायूं नगर पालिका परिषद में वार्डों के आरक्षण की सूची फाइनल

बदायूं नगर पालिका परिषद में वार्डों के आरक्षण की सूची फाइनल
बदायूं नगर पालिका परिषद के वार्डों में आरक्षण की स्थिति।

बदायूं नगर पालिका परिषद के वार्डों के परिसीमन शासन द्वारा कर दिए गये हैं। शासन ने अंतिम सूची फाइनल कर दी है, जो गौतम संदेश के पास है। अध्यक्ष पद की स्थिति स्पष्ट होने में अभी दो दिन और लगेंगे।

नगर निकाय की सरगर्मियां चल रही हैं, लेकिन आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण संभावित प्रत्याशी अभी असमंजस की अवस्था में ही हैं। शासन ने वार्डों के परिसीमन की सूची फाइनल कर दी है, जो गौतम संदेश के पास आ गई है। बदायूं नगर पालिका परिषद में कुल 29 वार्ड हैं, जिनमें लोटनपुरा अनुसूचित जाति, सिविल लाइन द्वितीय अनुसूचित जनजाति, नेकपुर अनुसूचित जाति, सिविल लाइन तृतीय अनारक्षित, शहबाजपुर अनारक्षित, नाहर खां सराय पिछड़ा वर्ग, पनवाड़ी पिछड़ा वर्ग, कबूलपुर प्रथम महिला, जालंधरी सराय अनारक्षित, जोगीपुरा अनारक्षित, सैय्यद गंज महिला, वेदों टोला महिला, सराय फकीर पिछड़ा वर्ग महिला, कटरा ब्रह्मपुर अनारक्षित, ब्रह्मपुर प्रथम अनारक्षित, खंडसारी अनारक्षित, ऊपरपारा पिछड़ा वर्ग महिला, पटियाली सराय महिला, सिविल लाइन प्रथम पिछड़ा वर्ग महिला, चौधरी सराय पिछड़ा वर्ग, ब्रह्मपुर द्वितीय अनारक्षित, चांहखजूर अनारक्षित, सैय्यदबाड़ा अनारक्षित और मोहल्ला सोथा प्रथम महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

इसी तरह कबूलपुरा द्वितीय पिछड़ा, सोथा द्वितीय अनारक्षित, नई सराय अनारक्षित, हकीमगंज पिछड़ा और मौलवी टोला महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्डों का आरक्षण फाइनल होने से सभाषद का चुनाव लड़ने वालों में अब तेजी आ जायेगी। सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष पद की स्थिति स्पष्ट होने में अभी दो दिन और लगेंगे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply