रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों का टैंपो हाई करेगी अभिनेत्री महिमा चौधरी

रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों का टैंपो हाई करेगी अभिनेत्री महिमा चौधरी

बदायूं जिले के स्थानीय नगर निकाय चुनाव में बॉलीवुड का तड़का भी लगने जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी सोमवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगी। महिमा चौधरी के आगमन को लेकर युवा बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व मुख्य चुनाव संयोजक जितेन्द्र सक्सेना ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी सोमवार को बदायूं आयेंगी। उन्होंने बताया कि महिमा चौधरी सुबह 11 बजे नगर पालिका परिषद उझानी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगी, जिसके बाद बदायूं नगर पालिका परिषद में भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान करेंगी। महिमा चौधरी के रोड शो की सफलता के लिए जितेन्द्र सक्सेना ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। महिमा चौधरी के रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ता व युवा भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के रोड शो को लेकर विपक्षी नेता भाजपा की कमजोरी मान रहे हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है, जिसे प्रभावित करने के लिए भाजपा अब अभिनेत्रियों का सहारा लेने को मजबूर हो गई है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply