भाजपा में विद्रोह और गहराया, कई बूथ अध्यक्षों ने दिया त्याग पत्र

भाजपा में विद्रोह और गहराया, कई बूथ अध्यक्षों ने दिया त्याग पत्र

बदायूं जिले की नगर पंचायत वजीरगंज में स्थानीय नगर निकाय चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शोषण और पार्टी के नेताओं से रुष्ट होकर तीन बूथ अध्यक्षों ने त्याग पत्र दे दिया है। चुनाव में कुछ ही घंटों का समय शेष बचा है, ऐसे में बूथ अध्यक्षों के त्याग पत्रों की भरपाई कर पाना भाजपा के लिए बड़ा कठिन होगा।

नगर पंचायत वजीरगंज में विभिन्न बूथों पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे अमित कुमार पाठक, अंकुर साहू और तरुण शंखधार ने भारतीय जनता पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है। बूथ अध्यक्षों का आरोप है कि उनका और उनके परिजनों का शोषण किया जा रहा है, उनके परिजनों को मुचलकों में पाबंद करा दिया गया है, साथ ही रविवार को उनकी दो बाइक पुलिस से सीज करा दी गईं। बूथ अध्यक्षों का आरोप है कि वे भाजपा नेताओं से रुष्ट होकर त्याग पत्र दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि वजीरगंज में चेयरमैन पद के लिए भाजपा से कई लोग टिकट मांग रहे थे। भाजपा ने शकुंतला देवी को टिकट दे दिया, तो दीपेश वार्ष्णेय ने भाजपा से विद्रोह कर अपनी भाभी संगीता वार्ष्णेय का नामांकन करा दिया, उनके साथ टिकट की दूसरी दावेदार रामा देवी के पुत्र हिंदूवादी नेता कुलदीप वार्ष्णेय भी खड़े हो गये। भाजपा अंदरूनी विद्रोह से उबरने का प्रयास कर रही थी, तभी आज बूथ अध्यक्षों ने त्याग पत्र दे दिया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: हाईमास्ट लाइट और हैंडपंप लगा कर दिया मतदाताओं को प्रलोभन

Leave a Reply