नगर पालिका और नगर पंचायतों के आरक्षित वार्ड की फाइनल सूची देखें

नगर पालिका और नगर पंचायतों के आरक्षित वार्ड की फाइनल सूची देखें
नगर पालिका दातागंज के वार्डों की स्थिति।

बदायूं नगर पालिका परिषद के साथ जिले की अन्य कई नगर पालिका और नगर पंचायतों के वार्ड के आरक्षण की शासन द्वारा फाइनल की गई सूची गौतम संदेश के पास है। संभावित प्रत्याशी अपने वार्डों के आरक्षण की स्थिति जानने को काफी समय से उत्सुक थे, जो अब चुनाव लड़ने की तैयारियां तेज कर सकते हैं।

नगर पालिका दातागंज के मोहल्ला अम्बेडकर नगर अनुसूचित जाति महिला, बुद्ध बाजार अनुसूचित जाति, सेठ श्यामलाल नगर महिला, अरेला अनारक्षित, रुपक शंखधार नगर अनारक्षित, शहीद राज मुरुनगर अनारक्षित, अर्जुन नगर महिला, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पिछड़ा वर्ग, छोटा परा पिछड़ा वर्ग, बादाम नगर अनारक्षित, शिवाजी नगर अनारक्षित, बाबा देवादास नगर अनारक्षित, शिवजी दयाल नगर अनारक्षित, सदर बाजार अनारक्षित, शहीद भगत सिंह नगर अनारक्षित, वीर अब्दुल हमीद नगर पिछड़ा वर्ग, गौसनगर पिछड़ा वर्ग, ठाकुर ब्रजपाल सिंह नगर महिला, शहीद चन्द्रशेखर आजाद नगर अनारक्षित, स्वामी मुधुसुधनाचार्या नगर महिला, लक्ष्मी नगर महिला, शहीद अशफाक उल्ला खां नगर पिछड़ा वर्ग महिला, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नगर अनारक्षित, बड़ा परा पिछड़ा वर्ग महिला और स्वामी विवेकानन्द नगर महिलावर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

फैजगंज बेहटा नगर पंचायत का मोहल्ला जाटवान- प्रथम अनुसूचित जाति, जाटवान- द्वितीय अनुसूचित जाति महिला, फकीरन पिछड़ा वर्ग, कश्यप्यान बस्ती पिछड़ा वर्ग महिला, ठाकुरान अनारक्षित, पालियान/वैश्यान महिला, देवयान बस्ती अनारक्षित, छेलाखां बस्ती अनारक्षित, चांदनी अनारक्षित, पठान महिला और मौर्यान मोहल्ले को अनारक्षित रखा गया है।

सैदपुर नगर पंचायत के मोहल्ला कउआ टोला को अनारक्षित, कस्साब पिछड़ा वर्ग, खेड़ा अनारक्षित, नजफ अशरफ नगर अनारक्षित, झण्डा महिला, पश्चिम अनारक्षित, बारवर अनारक्षित, ख्वाजा चौक महिला, रजा नगर पिछड़ा वर्ग महिला, नई बस्ती गौस नगर पिछड़ा वर्ग, इस्लामियां स्कूल महिला और गिरधरपुर मोहल्ले को अनारक्षित रखा गया है।

उसहैत नगर पंचायत का जाटवान अनुसूचित जाति महिला, तेलीबाड़ा अनारक्षित, मुरावान महिला, नवीन बस्ती पिछड़ा वर्ग महिला, सईदान अनारक्षित, किसान पिछड़ा वर्ग, मंसुरियान अनारक्षित, बंजारान अनारक्षित, मालियान अनारक्षित, हसनाबाद महिला, खेड़ा को अनारक्षित वर्ग में रखा गया है।

उसावां, रुदायन और वजीरगंज के वार्डों की स्थिति।

उसावां नगर पंचायत के मोहल्ला हरिजन बस्ती को अनुसूचित जाति महिला, बोरियान अनुसूचित जाति, माधो पटटी पिछड़ा वर्ग, यादवान अनारक्षित, किसानों वाला महिला, तेलिवान महिला, पुराना इतवार बाजार अनारक्षित, थाना नवीन बस्ती अनारक्षित, मस्जिद वाला अनारक्षित, टंकी वाला अनारक्षित और धीमरान मोहल्ले को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

रुदायन नगर पंचायत के मोहल्ला बीच को अनुसूचित जाति, पछायां अनुसूचित जाति महिला, रुदैना अनुसूचित जाति, अहेरियान महिला, पूर्व अनुसूचित जाति महिला, हरिजन बस्ती अनारक्षित, जौहरी पिछड़ा वर्ग महिला, बमनपुरी अनारक्षित, ठाकुरान अनारक्षित और बारहसैनी को पिछड़ा वर्ग में रखा गया है।

उसहैत, फैजगंज बेहटा और सैदपुर के वार्डों की स्थिति।

वजीरगंज नगर पंचायत के मोहल्ला गोपालपुर को अनुसूचित जाति महिला, गौटिया नई बस्ती पिछड़ा वर्ग, मोहल्ला बनिया नई बस्ती पिछड़ा वर्ग, बघौल अनारक्षित, खिन्नी बाजार नखाशा महिला, फैन्सी कॉलोनी अनारक्षित, हरिजन बस्ती पिछड़ा वर्ग महिला, बनिया जंगीपुरा अनारक्षित, कुम्हारान अनारक्षित, थाना बजरिया अनारक्षित, होली चौक पिछड़ा वर्ग और मोहल्ला तहिया को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: बदायूं नगर पालिका परिषद में वार्डों के आरक्षण की सूची फाइनल

Leave a Reply