भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता एक माह की यात्रा पर अमेरिका रवाना

भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता एक माह की यात्रा पर अमेरिका रवाना

बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश चंद्र गुप्ता अमेरिका रवाना हो गये हैं। विधायक के साथ पत्नी विमलेश गुप्ता भी गई हैं, वे एक महीने के बाद लौटेंगे, इस दौरान उनके पुत्र विश्वजीत गुप्ता जनसेवा करेंगे।

विधायक महेश चंद्र गुप्ता और विमलेश गुप्ता के बड़े बेटे विश्वमोहित गुप्ता चार वर्षों से अमेरिका में हैं, वे वहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, वे पत्नी और बेटे सहित अमेरिका में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। विधायक महेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी विमलेश गुप्ता को पोते से मिलने की लंबे समय से तड़प हो रही थी, लेकिन वे राजनैतिक व्यस्तताओं और संगठन द्वारा निरंतर दिए जा रहे दायित्वों के चलते नहीं जा पा रहे थे। स्थानीय नगर निकाय चुनाव के निपटते ही उन्होंने अमेरिका जाने की ठान ली।

विधायक महेश चंद्र गुप्ता पत्नी सहित दिल्ली स्थित हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं, जहाँ से कुछ ही देर बाद वे अमेरिका रवाना हो जायेंगे। विधायक बेटे, बहू और पोते के साथ समय व्यतीत करने के साथ अमेरिका में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर भी जायेंगे, वे एक माह बाद वापस लौटेंगे, इस बीच उनके छोटे बेटे विश्वजीत गुप्ता जनसेवा करेंगे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply