भारत और स्विट्जरलैंड के बीच समझौता, कुरैशी भारत लौटा

भारत और स्विट्जरलैंड के बीच समझौता, कुरैशी भारत लौटा
भारत और स्विट्जरलैंड के बीच समझौता, कुरैशी भारत लौटा
भारत और स्विट्जरलैंड के बीच समझौता, कुरैशी भारत लौटा

नोटबंदी से परेशान चल रहे भारतीयों को खुश कर देने वाली खबरें आ रही हैं। भारत और स्विट्जरलैंड के बीच समझौता हो गया है एवं विवादित मांस निर्यातक मोईन कुरैशी भारत लौट आया है।

भारत और स्विट्जरलैंड के बीच हुए समझौते के तहत दोनों देश खातों के संबंध में जानकारियों का आदान-प्रदान करने लगेंगे, इससे भविष्य में काले धन पर रोक लग सकेगी, लेकिन अभी पुराने खातों के संबंध में गोपनीयता बरकरार रहेगी।

विवादित मांस निर्यातक मोईन कुरैशी सोमवार रात इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, उस पर कर चोरी और धन शोधन का आरोप है। कुरैशी की ही याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने उसे ईडी के समक्ष उपस्थित होकर जाँच में सहयोग करने का आदेश दिया था। ईडी द्वारा लुक आउट सर्कुलर जारी होते ही 15 अक्टूबर को कुरैशी भारत से भाग गया था।

Leave a Reply