भीड़ जुटाने में अव्वल रहे डीसीबी के युवा चेयरमैन ब्रजेश यादव

भीड़ जुटाने में अव्वल रहे डीसीबी के युवा चेयरमैन ब्रजेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करते डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करते डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव।

बदायूं में आयोजित की गई समाजवादी पार्टी की विकास रैली में मौसम विपरीत होने के बावजूद आज जन सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पहुंचे, लेकिन भीड़ जुटाने में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव के पुत्र व लोकप्रिय युवा सपा नेता एवं डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव अव्वल रहे। रैली स्थल पर सहसवान विधान सभा क्षेत्र से सर्वाधिक भीड़ पहुंची। ब्रजेश यादव ने मंच पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का शॉल उड़ा कर जोरदार स्वागत भी किया।

इसके अलावा भीड़ जुटाने में बिसौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक आशुतोष मौर्य “राजू” भी कामयाब रहे। बिसौली क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग रैली में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे। जनसभा की अध्यक्षता एमएलसी, सपा जिलाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव ने की एवं उनके अलावा विधायक आशुतोष मौर्य, विधायक आशीष यादव, विधायक आबिद रज़ा, विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव और यासीन उस्मानी ने भी रैली को संबोधित किया।

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह यादव व सछास के जिलाध्यक्ष राजू यादव ने मुख्यमंत्री को गदा भेंट की। रैली में सदर विधान सभा क्षेत्र की जनता अव्यवस्था फैलाने में आगे रही। शोर और धक्का-मुक्की के चलते लोग बेहद परेशान रहे। एक बार हालात इस हद तक बिगड़ गये कि आईजी जोन विजय सिंह मीना को स्वयं आना पड़ा, लेकिन बदतमीजी करने वालों के सामने पुलिस मूकदर्शक ही नजर आई।

संबंधित खबरें व लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव ने राजनेता के रूप में टॉप किया

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

One Response to "भीड़ जुटाने में अव्वल रहे डीसीबी के युवा चेयरमैन ब्रजेश यादव"

Leave a Reply