युवा वाहिनी के प्रांतीय उपाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय का स्वागत

युवा वाहिनी के प्रांतीय उपाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय का स्वागत
युवा वाहिनी के प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में प्रथम बार जनपद आगमन पर कुलदीप वार्ष्णेय का स्वागत करते पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल व कार्यकर्ता।
युवा वाहिनी के प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में प्रथम बार जनपद आगमन पर कुलदीप वार्ष्णेय का स्वागत करते पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल व कार्यकर्ता।
बदायूं जिले की सीमा में प्रवेश करते ही हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के प्रांतीय उपाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय का जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम में कुलदीप वार्ष्णेय को फूल-मालाओं से लाद दिया और मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया।
पूर्व विधायक श्री पटेल ने कहा कि कुलदीप वार्ष्णेय के मनोनयन से निश्चित ही हिंदूवादी विचारधारा को शक्ति और एक नई ऊर्जा मिलेगी उन्होंने कहा कि कुलदीप को मैं बचपन से जानता हूँ, संघर्षशील युवा हैं। हिंदूवादी नेता जोगपाल सिंह और विहिप जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह चौहान ने कहा कि रामसेवक सिंह पटेल के बाद कुलदीप वार्ष्णेय जिले में हिन्दुओं के असली रक्षक हैं, साथ ही कहा कि कुलदीप हिन्दुओं के गौरव हैं।
कार्यक्रम में योगेन्द्र मथुरिया, धर्मेन्द्र साहू, राजेन्द्र गुप्ता, चंद्रेश्वर मीणा, रोहित बंशीधर, नरेश गुर्जर, राहुल पटेल, रुम सिंह, आदेश पटेल, राम सिंह लोधी, अम्बुज सक्सेना, संजीव सिंह, विमल शर्मा, पप्पू तिवारी, ओम देव सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बता दें कि कन्हैया की जीभ काटने वाले को पांच लाख का इनाम देने के मामले में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय को भाजपा से निष्काषित कर दिया गया था, लेकिन आरएसएस से जुड़े संगठन हिन्दू जागरण मंच ने कुलदीप को अहम दायित्व दिया है, जिससे कट्टरपंथी विचारधारा के लोग खुश हैं।
संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

Leave a Reply