उत्तर प्रदेश: भाजपा ने जारी की 51 जिलाध्यक्षों की सूची

उत्तर प्रदेश: भाजपा ने जारी की 51 जिलाध्यक्षों की सूची
उत्तर प्रदेश: भाजपा ने जारी की 51 जिलाध्यक्षों की सूची
उत्तर प्रदेश: भाजपा ने जारी की 51 जिलाध्यक्षों की सूची

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 51 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। 24 जिलों में विवाद के चलते नाम अभी तय नहीं हो सके हैं।

भाजपा द्वारा सूची के अनुसार जनपद शामली के पवन तरार, मेरठ के शिवकुमार राणा, बिजनौर के राजीव कुमार, वाराणसी के हंसराज विश्वकर्मा, कासगंज के पुनेंद्र सोलंकी, नोएडा महानगर के राकेश शर्मा, गौतमबुद्धनगर के विजय भाटी, बागपत के संजय कोखर, उन्नाव के श्रीकांत कटियार, अलीगढ़ महानगर के विवेक शारस्वत, अलीगढ़ के नत्थी सिंह, एटा के दिनेश वशिष्ठ, सिद्धार्थनगर के रामकुमार राय, देवरिया के महेन्द्र यादव, कुशीनगर के जयप्रकाश शाही, मऊ के सुनील गुप्ता, बरेली महानगर के उमेश कठेरिया, बरेली जिला के रवींद्र राठौर, बस्ती के पवन कटौंधन, अमरोहा के ऋषिपाल नागर, मुरादाबाद के हरिओम शर्मा, संभल के राजेश सिंघल, बदायूं के हरीश शाक्य, फर्रूखाबाद के सतपाल सिंह, इटावा के शिवमहेश दुबे, मैनपुरी के आलोक गुप्ता, हाथरस के रामवीर सिंह, बांदा के इंद्रपाल पटेल, हमीरपुर के संतविलास, महोबा के जितेंद्र सिंह सेंगर, फतेहपुर के दिनेश वाजपेयी, बहराइच के श्याम करण, झांसी महानगर के प्रदीप सरावगी, चित्रकूट के अशोक जाटव, जालौन के उदयन पालीवाल, बाराबंकी के अवधेश श्रीवास्तव, अम्बेडकरनगर के विनायक वर्मा, गोंडा के पीयूष मिश्रा, बलरामपुर के राकेश प्रताप, जौनपुर के सुशील उपाध्याय, गोरखपुर के जनार्दन तिवारी, महराजगंज के अरुण शुक्ला, लखीमपुर के शरद वाजपेयी, सोनभद्र के अशोक मिश्रा, प्रतापगढ़ के ओपी त्रिपाठी, कौशाम्बी के रमेश पासी, जौनपुर के सुशील उपाध्याय, काशी महानगर के प्रदीप अग्रहरि, चंदौली के सर्वेश कुशवाहा, गाजीपुर के भानु प्रताप, लखनऊ महानगर के मुकेश शर्मा और लखनऊ जिला के राम निवास यादव अध्यक्ष बनाये गये हैं।

Leave a Reply