15 से अधिक गायों को काट कर मांस भर ले गये तस्कर

15 से अधिक गायों को काट कर मांस भर ले गये तस्कर
15 से अधिक गायों को काट कर मांस भर ले गये तस्कर

स्तब्ध कर देने वाली दुःखद खबर आ रही है। बीती रात तस्कर डेढ़ दर्जन से अधिक गाय काट कर आसानी से फरार हो गये। घटना की सुबह जानकारी होने पर आक्रोशित भीड़ ने रोड जाम कर दिया है और हंगामा जारी है।

जघन्य अपराध की यह वारदात जनपद बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र स्थित कस्बा नूरपुर पिनौनी की है। बताया जाता है कि यहाँ वयस्क और अवयस्क मिला कर 35 से अधिक सार्वजनिक गाय हैं, जो कस्बे भर के लोगों को प्रिय हैं। बताया जाता है कि बीती रात अज्ञात तस्करों ने किसी तरह उन गायों को पकड़ लिया है और पंद्रह के करीब गायों को कस्बे की दक्षिण-पश्चिम दिशा में काट कर व उनका मांस गाड़ियों में भर कर आसानी से फरार हो गये। घटना स्थल पर चारों ओर ताज़ा खून बह रहा है एवं मौके पर दो गाड़ियों के टायरों के निशान हैं। लोगों का कहना है कि किसी तरह छूट कर जो गायें भाग गई होंगी, उतनी ही बची हैं।

आज सुबह उठ कर लोगों ने यह नज़ारा देखा, तो लोग दंग रह गये और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गये। आक्रोशित लोगों ने फिलहाल इस्लामनगर-सहसवान मार्ग पर जाम लगा दिया है और हंगामा जारी है। उधर, मुख्यमंत्री के आगमन के चलते पुलिस व्यस्त है, जिसका लाभ रात तस्करों ने उठा लिया और अब आशंका है कि भीड़ किसी अनहोनी घटना को भी अंजाम दे सकती है।

Leave a Reply