तेजतर्रार विधायक आबिद रज़ा को मिला मंत्री का दर्जा

वक्फ विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष विधायक आबिद रज़ा
वक्फ विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष विधायक आबिद रज़ा

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने बदायूं विधान सभा क्षेत्र के विधायक आबिद रज़ा को वक्फ विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिससे उनके समर्थक खुशी से झूम उठे हैं।

बदायूं शहर से विधायक आबिद रज़ा जुझारू व्यक्ति के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी। उन्होंने आज तक पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वह लगातार प्रगति करते जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद-बदायूं के चेयरमेन रह चुके हैं। उनके कार्यकाल को जनता आज तक याद कर रही है। पेयजल और सफाई व्यवस्था को लेकर उनका कार्यकाल विशेष रूप से जाना जाता है। इस बीच राजनैतिक स्तर पर थोड़ा सा उतार-चढ़ाव भी आया, पर शीघ्र ही सुधार कर लिया। पिछले लोकसभा चुनाव से पूर्व वह बसपा में चले गये थे, लेकिन बसपा प्रत्याशी डीपी यादव की हार का ठीकरा उनके सिर पर भी फूटा और पार्टी से निकाल दिए गये। कुछ दिन कांग्रेस में भी रहे, पर यहाँ भी विचार नहीं मिल सके, इसके बाद आजम खां के साथ सपा में वापसी कर आजम खां के चहेते बन गये।

बताया जाता है कि वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में उनका दर्जा मंत्री के स्तर का होगा, जिससे समर्थक और भी ज्यादा खुश हैं। अभी वह लखनऊ में हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को आने पर उनका ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा।

उधर समाजवादी पार्टी में गुटबंदी के चलते आबिद रज़ा को मिली लालबत्ती दूसरे गुट की हार बताई जा रही है। विरोधी गुट में मायूसी छा गई है, लेकिन कोई कुछ भी कहने से बच रहा है। ख़ास बात यह भी है कि बदायूं से दर्जनों छुटभैये लालबत्ती के दावेदार माने जाते हैं, ऐसे में सब को पीछे छोड़ने वाले आबिद रज़ा का कद शासन-प्रशासन में बढ़ना स्वाभाविक ही है।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

सांसद ने नाराज सदर विधायक को घर जाकर मनाया

Leave a Reply