योग दिवस फ्लॉप, महेश-हरीश ने बचाई लाज, खूब दौड़ी सपा की साईकिल

योग दिवस फ्लॉप, महेश-हरीश ने बचाई लाज, खूब दौड़ी सपा की साईकिल
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आसन करते विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव व डीएम अनीता श्रीवास्तव।

बदायूं जिले में तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर प्रशासन व भाजपा ने योगासन किये, वहीं समाजवादी पार्टी ने साईकिल दौड़ाई। प्रशासन की लापरवाही के चलते योग दिवस फ्लॉप साबित हुआ। भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य की उपस्थिति वाले स्थान पर ऊर्जा दिखाई दी, लेकिन शेष स्थानों पर औपचारिकतायें ही पूर्ण की गईं, लेकिन समाजवादियों ने साईकिल उत्साह के साथ जिले भर में दौड़ाई।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं था, तभी मंगलवार को स्थानीय छुट्टी घोषित कर दी गई, जिसके चलते योग दिवस की तैयारियां नहीं हो सकीं। कुछेक तैयारियां हुईं, उस पर प्रकृति ने पानी फेर दिया। हालाँकि प्रशासन का दावा योग दिवस सफलता पूर्वक मनाने का है, लेकिन भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य की उपस्थिति के चलते बदायूं क्लब में भीड़ में जरुर उत्साह दिखाई दिया, शेष स्थानों पर प्रशासन ने सिर्फ औपचारिकता ही पूर्ण की। विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि योग ऐसा माध्यम है, जिससे आने वाले वर्षों में भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की पहचान है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनाना चाहिए, इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि ये आयोजन योग को विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति को पहचान दिला रहा है, अतः हमें इसे व्यवहार में लाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि योग आत्मिक, मानसिक एवं शारीरिक शान्ति के लिए अत्यन्त आवश्यक है, इसे सम्पूर्ण जनमानस को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम् गीत के साथ किया गया, इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रप्रकाश, पुलिस अधीक्षक (नगर) कमल किशोर, पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अभिषेक यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र यादव, पी. डी. डी. आर. डी. ए. रविन्द्र नाथ सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार, दास कॉलेज का बाबू अक्षत अशेष, डॉ. शैलेन्द्र कबीर, अशोक भारती, विष्णु प्रकाश मिश्र, पूर्णिमा गुप्ता और राजेश्वर सिंह पटेल “बेबी” सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

उधर समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर आज सपा जिलाध्यक्ष आशीष  यादव, सहसवान क्षेत्र के विधायक व पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव एवं महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान के नेतृत्व में गांधी नगर स्थित सपा कार्यालय से साईकिल यात्रा आरंभ की गई, जो कचहरी चौराहा, लाबेला चौक, गांधी ग्राउंड, इंद्रा चौक, पुलिस लाइन चौराहा, डीएम रोड और नेकपुर होते हुए सपा कार्यालय पर ही समाप्त हुई। समापन समारोह में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि साईकिल चलाने से बेहतर योग और कोई नहीं होता, क्योंकि इसे नियमित रूप से चलाने से जहां व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, वहीं साईकिल चलाना स्वच्छ पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर साईकिल यात्रा के माध्यम से यह संदेश गांव तथा वार्ड स्तर तक फैलाने का कार्य किया है।

सहसवान क्षेत्र से विधायक व पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य तथा स्वच्छ वातावरण प्रत्येक इंसान के लिये अत्यंत आवश्यक होता है, समाजवादी पार्टी ने सदैव ही साईकिल यात्राओं के माध्यम से यह संदेश देने का कार्य किया है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में स्वच्छ वातावरण व स्वस्थ रहने के लिये लखनऊ समेत अनेकों जिलों में साईकिल ट्रैक भी बनवाने का कार्य किया है, जिससे सभी साईकिलिंग व मोर्निंगवॉक के माध्यम से स्वस्थ रह सकें, इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव, महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान, डीसीडीएफ के चेयरमैन हिमांशु यादव, अशोक यादव, हरभान सिंह, प्रवेन्द्र यादव, विनोद कुमार, आकिल, भानु प्रकाश, नासिर हुसैन, विश्राम सिंह, मनोहर सिंह, सौरभ सक्सेना, खालिद रजा, सुरेंद्र सिंह, अहमद परवेज, गुलशन कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साईकिल यात्रा शुरू करते सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव व पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव।

सहसवान में सपा नगराध्यक्ष शुएब नकवी के नेतृत्व में साईकिल यात्रा निकाली गयी, जिसमें मुर्तज़ा अली, तहरीम खां, शादाब, मसर्रत, शारिक अली, अनवर, शानू चौधरी, अरीब नकवी, रशीद, साजिद, शग्गन, अफ़ज़ाल, बबलू खां, इरफ़ान खां, हनीफ, हबीब सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे, वहीं बिसौली में विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में साईकिल यात्रा निकाली गई, इस मौके पर प्रेम यादव, बिट्टू सभासद, रामबाबू पंडित, नीरेश, राजकुमार, आरिफ खां, भूरा खां, नजरान खां, सचिन सक्सेना, भावेश शाक्य, भूपेंद्र यादव, राकेश, पप्पू मास्टर, विनोद एडवोकेट, लालू, मोनू, अजय, रणवीर, मास्टर, अंकुर पाल, अंकुर यादव और राजू पाल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

Leave a Reply