जन्मदिन के अवसर पर सांसद और युवाओं ने याद किये शकील

जन्मदिन के अवसर पर सांसद और युवाओं ने याद किये शकील

बदायूं का नाम दुनिया भर में पहुँचाने वाले शकील बदायूंनी का आज जन्मदिन है। बदायूं को जितना मान-सम्मान और गौरव शकील बदायूंनी ने दुनिया भर में दिलाया, उतना मान-सम्मान उन्हें बदायूं लौटा नहीं पा रहा है। राजनैतिक और सामाजिक कारणों के चलते ऐसे साहित्यकारों के जन्मदिन और पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई जाती हैं, जिनका योगदान साहित्य में न के बराबर है, लेकिन बदायूं के रत्नों को उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है। सांसद धर्मेन्द्र यादव के अलावा कुछेक साहित्य प्रेमियों और युवाओं ने शकील बदायूंनी को याद किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय और युवा सांसद धर्मेन्द्र यादव शकील बदायूंनी को नहीं भूले, उन्होंने शकील बदायूंनी के जन्मदिन पर बधाई प्रेषित की है, लेकिन छोटे नेताओं को शकील बदायूंनी याद नहीं आये। अतिक्रमण का शिकार शकील बदायूंनी की प्रतिमा पर फूल खां, आमिर सुल्तानी, अरशद रसूल, शाहबाज अंसारी, भारत शर्मा, सालिम रियाज, अली अल्वी, असलम, गुड्डू गद्दी, सुहैल सैफी, शाजेब अली, सदाकत अली, शारिक, फिरोज खां, शाहिद और जावेद सहित तमाम लोगों ने माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। फूल खां ने कहा कि शकील बदायूंनी ने हिंदी सिनेमा को अपनी रचनाओं से बहुत ऊपर पहुंचाया, वहीं आमिर सुल्तानी ने कहा कि शकील बदायूंनी जैसा व्यक्ति युगों बाद पैदा होता है और हमें गर्व है कि वे हमारे अपने थे, उनके योगदान को लेकर बदायूं हमेशा ऋणी रहेगा।

युवा मंच संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शकील बदायूंनी के जन्मदिन के अवसर पर फल बांटे, इस दौरान संगठन के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि घंटा घर पर स्थित शकील बदायूंनी पार्क लगी में उनकी प्रतिमा को होर्डिंग से दबा दिया जाता है, साथ ही चारों ओर अतिक्रमण है, जिसे नगर पालिका द्वारा तत्काल हटवाया जाये, इस दौरान नगराध्यक्ष हामिद रसूल, हिमांशू साहू, दिलीप जोशी, सचिन यादव, सुमित यादव, पुष्पेंद्र मिश्रा, अनस खान, आवाज खान, विवान यदुवंशी, नाजिर नियाजी, अफजल रसूल, सोनू कुमार, रजत कुमार, शारुख खान, अरवाना खान, अनिकेत गुप्ता, राजेश भारद्वाज और पवन गुप्ता सहित तमाम युवा उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply