प्रदेश में पुनः समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी: धर्मेन्द्र

प्रदेश में पुनः समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी: धर्मेन्द्र
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद धर्मेन्द्र यादव, साथ में खड़े हैं डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद धर्मेन्द्र यादव, साथ में खड़े हैं डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव।

बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी के विधान सभा वार होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलनों की श्रृंखला का दूसरा सम्मेलन आज सहसवान विधान सभा क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव ने विकास के बल पर सपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने मार्मिक भाषण देते हुए कहा कि उनकी गलतियाँ क्षमा करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नेता जी के हाथों को मजबूत करने के लिए पुनः जिता देना, वहीं उनके लोकप्रिय बेटे व डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं।

सांसद धर्मेन्द्र यादव ने विशाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की जनता हमेशा समाजवादी पार्टी के साथ रही है। मुख्यमंत्री की रथ यात्रा यहीं से शुरू हुई एवं नेता जी भी यहाँ से चुने गये, रक्षामंत्री बनने के कारण उन्होंने त्याग पत्र दे दिया था, साथ ही कहा कि देश में मोदी जी की लहर चल रही थी, उस समय उन्हें विशाल मतों से सहसवान क्षेत्र की जनता ने जिताया, भविष्य में भी इस क्षेत्र की जनता सपा का झंडा बुलंद करेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शानदार काम कर रही है, भाजपा की सरकार किसानों की जमीन छीनने का प्रयास कर रही थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने जमीन खरीद कर एक्सप्रेस बना दिया। जिला मुख्यालय रोड व रोडवेज से जोड़ दिए। सभी विकास की योजनायें आपके सामने हैं। सहसवान क्षेत्र में डिग्री कॉलेज बनेगा, इंटर कॉलेज बन गया, कई बिजली घर बन गये और बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार बिजली निर्माण करने में आत्मनिर्भर होने जा रही है, बहुत जल्द हर समय बिजली मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री लगातार गाँव और गरीब के हित में कार्य कर रहे हैं।

सांसद धर्मेन्द्र यादव का माला पहना कर स्वागत करते कार्यकर्ता।
सांसद धर्मेन्द्र यादव का माला पहना कर स्वागत करते कार्यकर्ता।

उन्होंने कहा कि कानून अव्यवस्था बता कर लोग सरकार को बदनाम कर रहे हैं, लेकिन कटरा सआदतगंज में कौन सी व्यवस्था खराब थी? बोले- किसान का बेटा मुख्यमंत्री है, इसलिए लोग सरकार को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही एंबुलेंस की तरह 100 नंबर मिलाने पर पुलिस आने लगेगी। उन्होंने कहा कि 2017 में सपा की पुनः सरकार बनेगी, जिसके बाद और अधिक विकास होगा, साथ ही कहा कि धोखे से जीत गये भाजपा सांसदों की 2019 में जमानत जब्त हो जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ने के अलावा कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने हाथ उठवा कर ओमकार सिंह यादव को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की।

सांसद धर्मेन्द्र यादव को गदा भेंट करते युवा।
सांसद धर्मेन्द्र यादव को गदा भेंट करते युवा।

क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि वे लंबे समय से आप सबकी सेवा कर रहे हैं। विकास किया है और आगे और अधिक करेंगे, इस बीच उनसे कोई गलती हुई हो, तो उसे क्षमा करते हुए मुख्यमंत्री और नेता जी को मजबूती प्रदान करने के लिए पुनः जिता देना, उनके पुत्र लोकप्रिय युवा सपा नेता व डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव ने आक्रामक अंदाज में कहा कि उनके लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है, वे कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर समय तत्पर रहते हैं और किसी भी हद तक जा सकते हैं। बोले- वे और उनके पिता आप सबकी की सेवा में रात-दिन जुटे रहते हैं और आगे भी ऐसे ही आप सबकी सेवा करते रहेंगे।

सम्मेलन में उपस्थित विशाल जनसमूह।
सम्मेलन में उपस्थित विशाल जनसमूह।

सम्मेलन में उपस्थित जनता को विधान परिषद सदस्य आनन्द सिंह भदौरिया ने संबोधित करते सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव के साथ अन्य तमाम नेताओं ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया, इससे पहले सांसद का माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया एवं विरोधियों की कमर तोड़ने के लिए उन्हें युवाओं ने गदा भी भेंट की।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

धमकाने वाले सुधर जायें, वरना कार्यकर्ता सुधार देंगे: धर्मेन्द्र

सांसद धर्मेन्द्र यादव का भाषण सुनने/देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें

Leave a Reply