चौबीस घंटे के अंदर एक और महिला की हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल

मृतका के गमगीन परिजन।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं, इसके बावजूद बदायूं जिले में महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। रविवार को लापता हुई महिला का सोमवार को शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद कोहराम मच गया एवं क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना बदायूं जिले के थाना कादरचौक क्षेत्र की है। गाँव निधानपुरा निवासी 55 वर्षीय रामदेई पत्नी नत्थू रविवार को अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन रामदेई का कहीं पता नहीं चल पाया, उसका सोमवार को जंगल में सरसों की फसल के बीच शव बरामद हुआ है। साड़ी से ही गला घोंट कर हत्या करने की संभावना जताई जा रही है।

रामदेई का शव मिलते ही कोहराम मच गया। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि उघैती थाना क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर यौन शोषण के बाद मौत के घाट उतार दिया था, उसका शव रविवार को बरामद हुआ था। चौबीस घंटे के अंदर एक और महिला की हत्या की वारदात हुई है।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

अगवा कर यौन शोषण के बाद किशोरी की हत्या, शाहजहांपुर की सीमा पर मिला शव

गौतम संदेश की मोबाईल एप लांच, अपडेट रहने के लिए तत्काल इन्स्टॉल करें

 

Leave a Reply