बाथरूम में गिरने से घायल हुए सीएस को देखने गये मुख्यमंत्री

बाथरूम में गिरने से घायल हुए सीएस को देखने गये मुख्यमंत्री
घायल होने के बारे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बताते मुख्य सचिव आलोक रंजन।
घायल होने के बारे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बताते मुख्य सचिव आलोक रंजन।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्य सचिव आलोक रंजन के सरकारी आवास, विक्रमादित्य मार्ग जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव के घर जाने की बात जैसे ही अफसरों के बीच फैली, वैसे ही अफसर मुख्यमंत्री की उदारता की विशेष रूप से चर्चा करते नजर आये।
उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव अलोक रंजन बुधवार को अपने सरकारी आवास पर बाथरूम में फिसलकर गिर गये थे, जिससे उनके सिर व शरीर में कई जगह चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें दो दिन विश्राम करने की सलाह दी है। उनके घायल होने की सूचना पर उनके तमाम शुभचिंतक घर पहुंच गये, वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जानकारी हुई, तो वे भी आलोक रंजन को देखने आवास पहुंच गये। उन्होंने भी हाल जानने के बाद अलोक रंजन को आराम करने की सलाह दी।

Leave a Reply