दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव को पड़ा पैरालाइसिस अटैक

दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव को पड़ा पैरालाइसिस अटैक
बनवारी सिंह यादव का फाइल फोटो।
बनवारी सिंह यादव का फाइल फोटो।

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, दर्जा राज्यमंत्री, बदायूं की समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और कद्दावर नेता बनवारी सिंह यादव का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। आनन-फानन में उन्हें बरेली ले जाया गया, जहां उनका एक निजी अस्पताल में उपचार हुआ, लेकिन स्वास्थ्य में बड़ा सुधार न होने के चलते डॉक्टर की सलाह पर परिजन उन्हें आज दिल्ली ले गये।
बताते हैं कि गुरूवार को बनवारी सिंह यादव को पैरालाइसिस अटैक पड़ा, तो उन्हें बरेली स्थित एसआरएमएस में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बावजूद उनका स्वास्थ्य स्थिर रहा। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार न होने के कारण डॉक्टर की सलाह पर परिजन दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उपचार कराने हेतु उन्हें लेकर आज रवाना हो गये, उनके साथ उनके बेटे विधायक आशीष यादव और अन्य परिजन मौजूद हैं। बनवारी सिंह यादव के अस्वस्थ होने की खबर से अधिकांश लोग दुखी हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते नजर आ रहे हैं।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव का स्वास्थ्य बिगड़ा

बदायूं के बनवारी सिंह यादव को मिला राज्यमंत्री का दर्जा

पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षित बनायें: बनवारी सिंह यादव

बनवारी सिंह यादव ने बांटे पुरस्कार, राजेन्द्र को मिला ट्रैक्टर

बनवारी सिंह यादव ने खोली महत्वाकांक्षी योजना की हकीकत

बनवारी सिंह यादव से पांच करोड़ मांगने वाले गिरफ्तार

दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव का भव्य स्वागत

राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव ने की अग्नि पीड़ितों की मदद

बनवारी सिंह यादव के निशाने पर आये भोलू सिंह भाटी

Leave a Reply