भाजपा उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी हारेगी: धर्मेन्द्र यादव

भाजपा उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी हारेगी: धर्मेन्द्र यादव
अलीगढ़ में व्यापारियों के सम्मेलन में बोलते सांसद धर्मेन्द्र यादव।
अलीगढ़ में व्यापारियों के सम्मेलन में बोलते सांसद धर्मेन्द्र यादव।

समाजवादी पार्टी हमेशा व्यापारियों के साथ रही है और व्यापारियों के हित में कार्य करती रही है भविष्य में ही समाजवादी पार्टी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराती रहेगी भाजपा उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी हारेगी

उक्त विचार अलीगढ़ में समाजवादी व्यापार सभा द्वारा आयोजित किये गये मंडलीय सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि बदायूँ के लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव ने व्यक्त किये। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा सपा व्यापारियों की शुरू से ही हितैषी रही है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने ही चुंगी और तहबाजारी को खत्म किया। आज भी व्यापारियों के हित में सपा सबसे आगे है। बोले- बीजेपी ने सर्राफे से लेकर हर वर्ग के व्यापारियों की निराश किया है, व्यापारी वर्ग सपा से खुश है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद हर प्रदेश में हार का मुंह देखा है, ऐसा ही यूपी में देखेगी।

इससे पहले सांसद धर्मेन्द्र यादव का भव्य स्वागत किया गया। सम्मलेन में व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल भी मौजूद रहे। सम्मलेन में अलीगढ़, एटा, आगरा, हाथरस, मथुरा, संभल और बदायूँ के साथ आसपास के जनपदों के व्यापारी उपस्थित रहे। अलीगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने सभा की अध्यक्षता एवं व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने संचालन किया।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव ने राजनेता के रूप में टॉप किया

सांसद धर्मेन्द्र यादव के सवालों पर सूख गया सरकार का गला

इलाहाबाद के पीड़ित युवा को लेकर सांसद धर्मेन्द्र यादव गंभीर

बदायूं के कुख्यात अफसर को सांसद धर्मेन्द्र यादव ने हड़काया

Leave a Reply