विधायक के संरक्षण से लेखपाल बेलगाम, विधायक पर भारी पड़ा भ्रष्ट ईओ

विधायक के संरक्षण से लेखपाल बेलगाम, विधायक पर भारी पड़ा भ्रष्ट ईओ

बदायूं जिले के कस्बा उझानी का राजनैतिक पारा चढ़ा हुआ है, यहाँ भाजपा नगर अध्यक्ष द्वारा ठगे गये पचास हजार रूपये का प्रकरण शांत होता, उससे पहले भाजपा विधायक के सहपाठी लेखपाल ने भाजपा कार्यकर्ता को गरिया दिया, जिससे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया, वहीं भ्रष्ट ईओ का भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुतला फूँका।

बताते हैं कि गाँव अब्दुल्लागंज के पूर्व प्रधान भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक हैं, उनके संबंध में लेखपाल चरन सिंह यादव ने वाट्सएप पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। रविन्द्र सक्सेना को गाली देते हुए दबंग लेखपाल ने जूते मारने तक की बात कही है, जिससे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज धरना प्रदर्शन किया और लेखपाल को निलंबित करने की मांग की। बताते हैं कि लेखपाल चरन सिंह यादव भाजपा विधायक आरके शर्मा के साथ पढ़ा है, इसीलिए बेलगाम है।

विधायक के संरक्षण पर लेखपाल दबंगई दिखा रहा है, वहीं भ्रष्ट ईओ संजय तिवारी का विधायक कुछ नहीं कर पा रहे हैं। संजय तिवारी पर उझानी के साथ ककराला, अलापुर और सखानूं का अतिरिक्त कार्यभार है। संजय तिवारी बरेली में रहते हैं और एचआरए भी लेते हैं। संजय तिवारी निजी गनर रखते हैं और निजी गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिख कर वीवीआईपी की तरह कभी-कभार हैं। उझानी में एपीजे अब्दुल कलाम योजना के तहत लगाई गईं सौर ऊर्जा लाइटों में बड़ा घोटाला किया गया है, साथ ही अन्य तमाम अनियमिततायें चरम पर हैं, इस सबकी शिकायत कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक आरके शर्मा से की, तो उन्होंने नगर पालिका कार्यालय का पिछले दिनों निरीक्षण किया था। कार्यालय में संजय तिवारी नहीं थे। विधायक ने अनुपस्थिति लगाते हुए घोटालों की जाँच कराने की संस्तुति की थी, लेकिन अभी तक प्रशासनिक अफसरों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है, इसलिए कहा जा रहा है कि भ्रष्ट ईओ विधायक पर भी हावी है।

अब भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ओडीएफ के अंतर्गत बनवाये जा रहे शौचालयों का चैक ईओ पात्र को दो हजार रूपये नकद लेने के बाद ही देता है, जिसकी शिकायत भी की गई, लेकिन ईओ के भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाया गया। आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने भ्रष्ट ईओ संजय तिवारी का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए कार्रवाई कराने की मांग की।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: कुख्यात नूरुद्दीन का नूर गायब होते ही सहसवान का अधिशासी अधिकारी बदला

पढ़ें: जिला प्रशासन के संरक्षण के चलते विधायक पर भी भारी पड़ा ईओ संजय तिवारी

Leave a Reply