दवा लेने जा रही महिला के गुप्तांग पर मारी गोली, हालत गंभीर, रेफर

दवा लेने जा रही महिला के गुप्तांग पर मारी गोली, हालत गंभीर, रेफर
घायल महिला आमना।

बदायूं जिले में जघन्य आपराधिक वारदातों में गिरावट नहीं आ पा रही है। महिलाओं की स्थिति और भी भयावह है। दवा लेने गई महिला को देर रात गोली मार दी गई। गोली महिला के गुप्तांग के आसपास लगी है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

सनसनीखेज वारदात कस्बा सहसवान की है। बताते हैं कि रात में करीब 11: 20 बजे मोहल्ला चौधरी सराय निवासी रजी मोहम्मद की पत्नी आमना दवा लेने डॉक्टर के पास जा रही थी, तभी उसे मोहल्ला काजी में तीन सशस्त्र लोगों ने घेर लिया और गोली मार दी। गोली आमना को बच कर भागते समय मारी गई। घटना की सूचना यूपी- 100 को दी गई, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

बताते हैं कि गोली आमना के गुप्तांग के पास लगी है, जिससे स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार करने में भी समस्या उत्पन्न हो रही थी। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर है। हमलावर सहसवान के ही हैं, जिनसे घायल के परिवार की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हमलावरों को पहचान लिया गया है। घटना को लेकर नगर में दहशत का माहौल है। पुलिस हमलावरों को पकड़ने में जुट गई है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply