राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ने मचाई धूम

राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ने मचाई धूम
राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भ्रमण करती तिरंगा यात्रा।
राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भ्रमण करती तिरंगा यात्रा।

बदायूं जिले में स्थित दातागंज विधान सभा क्षेत्र के गौतरा मण्डल में दातागंज के लोकप्रिय चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता नेतृत्व में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विशाल यात्रा का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारों के साथ उत्साह पूर्वक स्वागत किया।

इस दौरान चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता ने शहीदों के बलिदान को याद किया और शहीदों के प्रति कृज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ही स्वच्छ प्रशासन व भयमुक्त समाज दे सकती है। आने वाले विधान सभा चुनाव- 2017 में भाजपा की सरकार बनेगी। चुनाव में सपा व बसपा का सफाया हो जायेगा, जिससे भ्रष्टाचार का अंत होगा और सुशासन आयेगा। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में आपराधिक घटनाओं से जनता खौफ में है। भाजपा ही प्रदेश को भयमुक्त वातावरण दे सकती है।

तिरंगा यात्रा हजरतपुर, चकवा, पिपला, मौसमपुर, रसूलपुर, भाऊनगला, ग्योतिया, सेंटा डांडी, केमी, मुढ़सेना, दून्दी नगला, असतपुर, कड़िया खेड़ा, रजपुरा, सुकुटिया, पिपरी एवं द्वारिका पुरी सहित तमाम गाँवों में पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान अवनीश पाल, बुद्धपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, आदेश प्रताप सिंह, मुनेन्द्र पाल सिंह, मुनेश पाल, रामा शंकर गुप्ता, विनित पाठक, बब्लू श्रीवास्तव, खुशीराम कश्यप सहित आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

क्रिकेट टूर्नामेंट का राजीव कुमार गुप्ता ने किया उद्घाटन

विकास का पर्याय बन गया है राजीव कुमार गुप्ता का नाम

कूड़ा इधर-उधर न फेंकें, ट्राली व कूड़ेदान में ही डालें: राजीव

Leave a Reply