नमाज पढ़ने के बाद मार ली खुद के सिर में गोली, मौत

नमाज पढ़ने के बाद मार ली खुद के सिर में गोली, मौत
बिस्तर पर पड़ा तमंचा।
बिस्तर पर पड़ा तमंचा।

बदायूं में आज एक सेवानिवृत्त कानूनगो ने गोली मार कर आत्म हत्या कर ली। आत्म हत्या करने का कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना बदायूं जिले में स्थित बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गाँव दबतोरा की है, जहां 62 वर्षीय मुशर्रफ बेग पुत्र मोहम्मद बेग नाम के सेवानिवृत्त कानूनगो ने आज सुबह घर के अंदर गोली मार कर आत्म हत्या कर ली। गोली तमंचे से सिर में मारी गई है। बताते हैं कि मुशर्रफ बेग सुबह की नमाज पढ़ कर घर लौटे और स्वयं को कमरे में बंद कर गोली मार ली। गोली की आवाज सुन कर परिजन कमरे की ओर दौड़ पड़े। किसी तरह किवाड़ें खोल कर परिजन अंदर घुसे, तो सभी स्तब्ध रह गये। लहूलुहान शव देख कर परिजन हाहाकार कर उठे। परिजन आत्म हत्या करने का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, साथ ही अधिकांश लोग स्तब्ध हैं। घटना के बाद सवाल यह भी उठ रहा है कि घटना में प्रयुक्त हुआ तमंचा कहां से आया?

Leave a Reply