अखिलेश यादव ने किया अपनी टीम को ससम्मान बहाल, दायित्व भी सौंपे

अखिलेश यादव ने किया अपनी टीम को ससम्मान बहाल, दायित्व भी सौंपे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी टीम पुनः जोड़नी शुरू कर दी है। निष्कासित किये गये अपने चहेतों को उन्होंने न सिर्फ बहाल कर दिया, बल्कि उन्हें वे दायित्व भी सौंप दिए, जो उन पर थे।

सूचना है कि अखिलेश यादव ने अरविन्द सिंह “गोप” को कार्यालय का दायित्व सौंप दिया है, वहीं उन्होंने विधान परिषद सदस्य संजय लाठर, विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव, विधान परिषद सदस्य आनन्द भदौरिया, विधान परिषद सदस्य अरविन्द प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव’ को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया।

बहाली के साथ अखिलेश यादव ने समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व आनन्द अग्रवाल को, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व बृजेश यादव को, समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व प्रदीप तिवारी को, यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मो0 एबाद को, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिग्विजय सिंह ‘देव’ को और समाजवादी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व गीता सिंह को सौंप दिया, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने डॉ. फिदा हुसैन अंसारी को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

सच साबित हुई गौतम संदेश की खबर, अखिलेश को मिली साईकिल

मुलायम ने रेवती-बनवारी को बनाया अपनी मजबूती का आधार, सोमवार को होगा निर्णय

अखिलेश ने अमर सिंह को नहीं बनने दिया महापुरुष, समझौता वार्ता निरस्त

अमर सिंह की चाल पर रानी गंवा बैठे अखिलेश यादव

मुलायाम का अमर सिंह ने हद से ज्यादा दोहन किया

मुलायम के पास सिर्फ दो विकल्प, अखिलेश ने सपा के खातों पर लगवाई रोक

अखिलेश के पक्ष में विधायकों ने दिए शपथ पत्र, जंग से सर्वाधिक दुखी धर्मेन्द्र

मुलायम ने की बड़ी गलती, अखिलेश बनेंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

मुलायम-शिवपाल पदच्युत, अमर सिंह बाहर, अखिलेश चुने गये राष्ट्रीय अध्यक्ष

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply