भव्यता के उच्चतम शिखर पर पहुंचने के बाद स्मृति वंदन महोत्सव का समापन

भव्यता के उच्चतम शिखर पर पहुंचने के बाद स्मृति वंदन महोत्सव का समापन

बदायूं में आयोजित किये गये अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे का माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सांसद धर्मेन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ किया। भव्य समारोह के बाद हजारों लोगों की उपस्थिति में स्मृति वंदन महोत्सव का विधिवत समापन कर दिया गया।

शनिवार रात को हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रांगण में सामाजिक व साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित किये गये अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे के सांसद धर्मेन्द्र यादव मुख्य अथिति रहे, उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। सांसद ने शायर, कवि और कवियत्रियों को शॉल उड़ा कर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, इस दौरान उन्होंने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित भी किया। सांसद ने राजनैतिक भाषण तो नहीं दिया, लेकिन उन्होंने सत्तापक्ष के नेताओं से अपेक्षा करते हुए आह्वान किया कि विकास के जो कार्यक्रम जिले में शुरू किये गये थे, उन्हें पूरा करा देना।

श्रोताओं ने अध्यक्षता कर रहे सुविख्यात हास्य कवि पद्म श्री सुरेन्द्र शर्मा, अंजुम रहबर, विष्णु सक्सेना, सम्पत सरल, अनामिका अंबर, अनिल चौबे और अजय अटल के कविता पाठ को जमकर सराहा एवं मंजर भोपाली सर्वाधिक पसंद किये गये। संचालन कीर्ति काले ने किया। हजारों लोगों के साथ सांसद धर्मेन्द्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, निवर्तमान विधायक आबिद रजा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा, जिला पंचायत अध्यक्ष मधूचंद्रा, पूर्व विधायक प्रदीप यादव “गुड्डू”, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री यासीन उस्मानी, पूर्व विधायक मुस्लिम खां, डॉ. शकील, सांसद प्रतिनिधि विपिन यादव, निजी सचिव डीके यादव, बलवीर सिंह यादव और प्रभात अग्रवाल सहित अन्य तमाम नेताओं ने कविता पाठ सुनते हुए सुबह तक कवियों का हौसला बढ़ाया। अंत में संस्था के संयोजक भानु प्रकाश “भानु”, अरविंद धवल, भूराज सिंह व सोमेन्द्र यादव के साथ संस्था के समस्त पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply