घर में बंधक बना कर किशोरी का यौन शोषण, नामजद मुकदमा दर्ज

घर में बंधक बना कर किशोरी का यौन शोषण, नामजद मुकदमा दर्ज
घर में बंधक बना कर किशोरी का यौन शोषण, नामजद मुकदमा दर्ज

बदायूं जिले के हालात सुधर नहीं पा रहे हैं। यौन शोषण की वारदातों को लेकर बदायूं दुनिया भर में कुख्यात हो चुका है। वर्तमान में एंटी रोमियो अभियान भी चल रहा है, इसके बावजूद यौन शोषण की वारदातों का ग्राफ नीचे नहीं आ पा रहा है। मंगलवार को फिर एक किशोरी को घर में बंधक बना लिया और उसका दो युवकों ने बेरहमी से यौन शोषण कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गाँव बरातेगदार की है। बताते हैं कि दोपहर के समय गाँव के ही विजय पुत्र सुरेन्द्र और फखरे पुत्र नवाब ने गाँव की ही नाबालिग लड़की को पकड़ लिया और फखरे के घर में बंद कर दोनों उसका यौन शोषण कर रहे थे। बताते हैं कि लड़की काफी देर से गायब थी, जिससे उसका पिता खोजने निकला, उसे शक हुआ, तो उसने फखरे के दरबाजे की कुंडी खटखटाई। आरोपी किवाड़ खोल कर भाग गये, पिता ने अंदर जाकर देखा, तो उसकी लड़की निर्वस्त्र पड़ी रो रही थी।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply