डॉक्टर के बाद एक हकीम ने भी किया एक दलित महिला का यौन उत्पीड़न

डॉक्टर के बाद एक हकीम ने भी किया एक दलित महिला का यौन उत्पीड़न
डॉक्टर के बाद एक हकीम ने भी किया एक दलित महिला का यौन उत्पीड़न

बदायूं जिले में महिलाओं की स्थिति में भी सुधार नहीं हो पा रहा है। महिलायें हर दिन यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं, जिनमें कई मामले पुलिस तक भी नहीं पहुंच पाते और जो पुलिस के पास पहुंचते हैं, उनमें तेजी से कार्रवाई नहीं हो पाती।

बदायूं शहर में एक डॉक्टर ने नशीला इंजेक्शन लगा कर एक महिला का न सिर्फ यौन शोषण किया, बल्कि उसका वीडियो बना कर ब्लैक मेल भी कर रहा था। पूरी तरह टूट चुकी महिला पुलिस की शरण में जा चुकी है। पुलिस आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर पाती, उससे पहले एक और वारदात सामने आ गई है। अब एक हकीम ने एक दलित महिला का यौन उत्पीड़न कर दिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के संतान नहीं है, वह पति के साथ हकीम के पास दबा लेने गई थी, तभी हकीम दिनेश पुत्र भोजराज यादव ने दिनदहाड़े झोपड़ी में ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न कर दिया। पीड़ित किसी तरह वहां से मुक्त होकर आई, तब उसने पति को बताया और फिर दोनों पुलिस की शरण में गये। सहसवान कोतवाली पुलिस ने बहशी हकीम को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए मुख्यालय भेज दिया है। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply