सरोजनीनगर क्षेत्र में धर्मेन्द्र यादव ने अनुराग यादव के पक्ष में किया भव्य रोड शो

सरोजनीनगर क्षेत्र में धर्मेन्द्र यादव ने अनुराग यादव के पक्ष में किया भव्य रोड शो
सरोजनीनगर विधान सभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी अनुराग यादव के समर्थन में रोड शो करते सांसद धर्मेन्द्र यादव।

लखनऊ के सरोजनीनगर विधान सभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी अनुराग यादव के समर्थन में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक सांसद धर्मेन्द्र यादव ने भव्य रोड शो किया। सांसद धर्मेन्द्र यादव ने अनुराग यादव को जिताने की जनता से मार्मिक अपील की। अनुराग यादव ने कहा कि इस बार चुनाव में विकास एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने जो काम किए हैं, वे काम स्वयं बोलते हैं, जनता अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

सरोजनीनगर के पराग चौराहा से प्रारंभ हुआ रोड शो डॉ. लोहिया विधि संस्थान, पावर हाउस चौराहा, आशियाना कॉलोनी, बंगला बाजार होते हुए तेलीबाग पहुंचा। हर जगह समाजवादी नेताओं का फूल मालाएं पहना कर तथा उन पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक, व्यापारी, नौजवान, अल्पसंख्यक, महिलाएं भी शामिल थीं, इस दौरान जोरदार नारे भी लगाये गये।

रोड शो में धर्मेन्द्र यादव व अनुराग यादव के साथ कांग्रेस नेता गौरव चौधरी, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव, राम प्रकाश यादव, लल्लू यादव, अनार सिंह यादव, प्रभप्रीत सिंह, मोहम्मद शमीम अहमद, गुरमीत सिंह, रमेश रावत, मधुकर यादव, हीरालाल यादव, राम सागर पासी, राम मिलान यादव, राम सागर यादव, मुन्नी पाल, भाई लाल लोधी, रुण पांडेय, दिनेश पाल, राम चंद्र तिवारी, ललित, शब्बीर खान, त्रिपुरारी तिवारी, बिनु नैयर सहित क्षेत्र के कई प्रमुख लोग शामिल हुए। जनता ने बड़े उत्साह के साथ जगह-जगह रोड शो का भव्य स्वागत किया।

छत से रोड शो देखतीं महिलायें।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनायें: धर्मेन्द्र

Leave a Reply