रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर खदेड़ने की मांग, हाईवे जाम

रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर खदेड़ने की मांग, हाईवे जाम

बदायूं में भी रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर खदेड़ने की आवाज बुलंद होने लगी है। आंदोलनकारियों ने कलेक्ट्रेट के सामने हाईवे जाम कर दिया और जोरदार नारेबाजी की। जय श्रीराम के नारे लगाते हुए आंदोलनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा।

अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर खदेड़ने की मांग की। महासभा के नेता मुकेश पटेल ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान देश के लिए खतरा हैं, यह भविष्य में और बड़ी समस्या बन जायेंगे, इसलिए इन्हें तत्काल देश से बाहर निकाल  देना चाहिए। महासभा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के सामने दिल्ली-आगरा-बरेली हाईवे जाम कर दिया। जाम के चलते दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनों में फंसे यात्री असहज नजर आ रहे थे।

आंदोलनकारियों ने रोड पर ही जमकर नारेबाजी की। रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर खदेड़ने का नारा लगाते हुए आंदोलनकारियों ने जय श्रीराम का भी जयघोष किया, इसके बाद सभी ने मिल कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया, इस दौरान हाथों में भगवा झंडा लिए तमाम लोग उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

हाईवे पर बैठे अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता।

Leave a Reply