दलित महिला ने प्रधान सहित कई पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

दलित महिला ने प्रधान सहित कई पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

बदायूं जिले में महिलाओं की स्थिति नहीं सुधर पा रही है। यौन उत्पीड़न की वारदात हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में घटित हो रही हैं। दलित वर्ग की महिला ने प्रधान सहित कई लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस पीड़ित महिला की बात तक सुनने को तैयार नहीं है। पीड़ित महिला ने उच्चाधिकारियों से मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के गाँव अगेई की है। दलित वर्ग की महिला का पति शहर में रह कर मजदूरी करता है। बीती रात वह सो रही थी, तभी पड़ोस का युवक घर में घुस आया और उसने दबोच लिया। पीड़ित की आवाज सुन कर सास और ससुर आ गये, तब आरोपी छोड़ कर भाग गये। आरोप है कि गाँव का प्रधान द्वार पर रखवाली कर रहा था। पीड़ित ने थाना पुलिस को पूरी बात बताई और नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

दलित वर्ग की पीड़ित महिला ने उच्चाधिकारियों से मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। यह भी बता दें कि घर और घर के बाहर महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। हर दिन जिले की किसी न किसी दिशा में यौन उत्पीड़न की वारदात घटित हो ही जाती है। कई वारदातों में पुलिस तत्काल और कड़ी कार्रवाई कर देती है, लेकिन कुछेक वारदातों को पुलिस दबाने का भी प्रयास करती है, जिससे यौन उत्पीड़न करने वालों का हौसला बढ़ता रहता है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

दलित वर्ग की पीड़ित महिला

Leave a Reply