दहेज दानवों ने मार दी बहू, नमाज पढ़ कर लौट रहे युवक की हत्या

विलाप करते मृतक के परिजन।

बदायूं जिले में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं पा रहा है। दहेज लोभियों ने विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया, वहीं दूसरी जगह नमाज पढ़ कर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से मार लगा गई, जिससे युवक की मौत हो गई। मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है।

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गाँव भुड़िया में रामगीता नाम की महिला का विवाह छः महीने पहले हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। विवाहिता के मायके वाले दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाये, तो ससुराल वालों ने रामगीता को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद ससुराल वाले फरार हो गये। मायके वालों ने पति सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

दूसरी घटना उसहैत थाना क्षेत्र के गाँव सथरा बरौनिया की है। बताते हैं कि कैशर पुत्र जहूर नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहा था, तभी उसे गाँव के ही लोगों ने पकड़ लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारना शुरू कर दिया। कैशर को गंभीर रूप से घायल कर हमलावर चले गये। घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर आया रहे थे। घायल कैशर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply