ग्राम प्रधान संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

ग्राम प्रधान संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह का स्वागत करते लोग।
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह का स्वागत करते लोग।

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का धर्मेन्द्र सिंह को बदायूं जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने उन्हें लखनऊ में नियुक्ति पत्र दिया। विकास क्षेत्र उझानी क्षेत्र के गाँव गठौना के प्रधान धर्मेन्द्र सिंह का जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया एवं मिष्ठान वितरण किया गया। मालवीय आवास गृह पर हुए स्वागत कार्यक्रम में संगठन के प्रांतीय मंत्री सोहनपाल साहू, हामिद अली राजपूत, अनिल भरद्वाज, प्रेम पाल सिंह पटेल, वीरेंद्र पाल, सुशील चौहान, उमेश साहू, उमेश सिंह राठौर, अवधेश पटेल, धारम सिंह शाक्य, मुकेश पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply