कटारा कांड के दोषी विशाल यादव को मिली सशर्त पैरोल

कटारा कांड के दोषी विशाल यादव को मिली सशर्त पैरोल
विकास यादव
विकास यादव

बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड में न्यायालय से तीस साल की सजा पा चुके विशाल यादव को बीस दिन की सशर्त पैरोल मिल गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने विशाल की पत्नी के प्रार्थना पर आदेश दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विशाल यादव की पत्नी ने न्यायालय के समक्ष दांपत्य जीवन को बचाने की गुहार लगाई, जिसे न्यायालय ने गंभीरता से लेते हुए स्वीकार कर लिया और विशाल यादव को बीस दिन की सशर्त पैरोल दे दी। सूत्रों के अनुसार विशाल यादव सुरक्षा दायरे में सुबह दस बजे जेल से बाहर निकलेगा और उसे शाम पांच बजे तक जेल में आना होगा, इस दौरान वह दिल्ली की सीमा से बाहर नहीं जा सकेगा। दस बजे से पांच बजे तक पत्नी के साथ रहने के लिए दिल्ली में रोहणी क्षेत्र के एक मकान का पता दर्ज कराया गया है। हालांकि अभी खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है। इससे पहले मुख्य अभियुक्त विकास की ओर से दायर की गई पैरोल याचिका न्यायालय ने निरस्त कर दी थी। विकास शुक्रवार को बदायूं स्थित न्यायालय में पेशी पर भी आया था। यहाँ यह भी बता दें कि विकास यादव के पिता डी.पी. यादव भी भाटी हत्या कांड में सजा पा चुके हैं और इस वक्त उत्तराखंड की जेल में बंद हैं।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

कुख्यात डीपी यादव के बेटे और भतीजे को नहीं मिली राहत

धोखाधड़ी के मामले में बदायूं के न्यायालय में पेश हुआ विकास

महेंद्र सिंह भाटी हत्या कांड में डीपी यादव का समर्पण

सनसनीखेज है डीपी यादव के जीवन की हकीकत

अपराध और राजनीति के भंवर में फंस सा गया कवि डीपी

Leave a Reply