धर्मेन्द्र के सम्मान में, मुसलमान मैदान में, आबिद मुर्दाबाद

धर्मेन्द्र के सम्मान में, मुसलमान मैदान में, आबिद मुर्दाबाद
धरना प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक।
धरना प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक।

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव को बाहरी कहने पर समाज का एक बड़ा वर्ग भड़का हुआ है। सयुस के बैनर तले आज मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने घंटा घर चौराहे पर धरना देते हुए नारा दिया कि विकास पुरुष धर्मेन्द्र के सम्मान में, मुसलमान मैदान में, साथ ही आबिद मुर्दाबाद … के नारे भी लगाये।

सदर विधायक आबिद रजा के विरुद्ध मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों तथा नगर पालिका परिषद के सभासदों ने मिलकर बीच शहर में मोर्चा खोला। इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा व बदायूं विकास समिति के अध्यक्ष वसीम अहमद अन्सारी ने कहा कि विधायक की गुण्डागर्दी व भय धीरे-धीरे मासूम जनता के दिलों से निकलता जा रहा है। मुस्लिम समाज के दबे-कुचले लोग अपने ऊपर हुए जुल्म की दास्तां को धीरे-धीरे जुबान पर लाते हुए आबिद रजा का विरोध करने लगे हैं, जिससे विधायक के चेहरे से शराफत का नकाब उतर गया है।

उन्होंने कहा कि आबिद ने सिर्फ अपना विकास किया है, जो सभी लोग जानते हैं। उन्होंने आह्वान करते हुए कि मौका परस्त नेता के बनावटी चेहरे को पहचानिए और आप सभी लोग अपनी आवाज को बुलन्द कीजिए। समाजवादी सरकार ने तमाम कार्य आपके विकास के लिए किए हैं, जो आपके सामने है। इस अवसर पर बदायूं यूथ के अध्यक्ष ज़िया अन्सारी, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी, अब्दुल अन्सारी, नज़ीर खां, मौलाना तहसीन सिददीक़ी, अमीर उददीन खान, अनवर अली, जावेद गाज़ी, नोमान गाज़ी, अशरफ पीरजी, जावेद पीरजी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply