सांसद और राज्यमंत्री ने किया मतदान, जीत का दावा

सांसद और राज्यमंत्री ने किया मतदान, जीत का दावा
मतदान करते सांसद धर्मेन्द्र यादव।
मतदान करते सांसद धर्मेन्द्र यादव।

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय व युवा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने आज मतदान किया, साथ ही सपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया। सांसद ने विपक्षी नेता को कर्तव्यहीन करार देने का भी प्रयास किया।

सांसद धर्मेन्द्र यादव आज सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर पालिका परिषद के कार्यालय में बने बूथ पर पहुंचे और वहां मतदान किया। मतदान के बाद सांसद ने सपा प्रत्याशी बनवारी सिंह यादव की जीत का दावा किया। सांसद ने सवालिया अंदाज में यह भी कहा कि जो लोग छः साल एमएलसी रहे, उन्होंने जनता के लिए क्या किया?

सांसद के साथ दर्जा राज्यमंत्री व सदर विधायक आबिद रजा और सपा नेता बलवीर सिंह यादव के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मतदान करने जाते राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव।
मतदान करने जाते राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव।

उधर सहसवान विधान सभा क्षेत्र से विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सांसद धर्मेन्द्र यादव का बयान देखने/सुनने के लिए वीडियो पर क्लिक करें

Leave a Reply