सकारात्मक सोच से सूचना विभाग को सशक्त बनायें: सहगल

सकारात्मक सोच से सूचना विभाग को सशक्त बनायें: सहगल
सूचना मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ प्रमुख सचिव सूचना डाॅ. नवनीत सहगल।
सूचना मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ प्रमुख सचिव सूचना डाॅ. नवनीत सहगल।
उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग लखनऊ के सूचना मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आज लखनऊ में विभागीय ऑडिटोरियम में शपथ-ग्रहण समारोह सम्पन्न हो गया। शपथ-ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि/प्रमुख सचिव सूचना डाॅ. नवनीत सहगल ने समस्त पदाधिकारियों एवं विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी लोग शासन की मंशा के अनुरूप जनहित में काम करें। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है। सरकार की छवि निखारने के लिए सशक्त माध्यम है। सभी लोग सकारात्मक सोच एवं सहयोग के साथ काम करते हुए सूचना विभाग को सशक्त बनायें। उन्होंने कहा कि सूचना तकनीक में व्यापक परिवर्तन हुआ है। प्रचार के संसाधनों में आधुनिक तकनीक का अत्यधिक प्रयोग हो रहा है।
डाॅ. नवनीत सहगल ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा भी सूचना विभाग को हाईटेक बनाने की दिशा में सार्थक पहल की गई है, जिससे सूचना तकनीक में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि शासन ने सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सूचना विभाग के समस्त कर्मचारियों की पदोन्नति के विषय में उल्लेखनीय कदम उठाये गये हैं। कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा तथा पदोन्नति से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, इससे उनमें प्रसन्नता की लहर भी व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सभी लोग टीम भावना की तरह से काम करें और विभाग की उपयोगिता को सशक्त एवं प्रभावशाली बनायें।
सूचना निदेशक आशुतोष निरंजन ने कहा कि प्रमुख सचिव के निर्देशों के अनुपालन में सूचना विभाग का पुर्नगठन किया जायेगा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शासन की मंशा के अनुरूप कार्यशैली में बदलाव लाने हेतु उनकी दक्षता एवं कुशलता में निखार लाने के लिए ठोस पहल की जायेगी।
इससे पूर्व मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों संजय कुमार निर्मल अध्यक्ष, महामंत्री युवराज सिंह परिहार सहित सभी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव सूचना डाॅ. नवनीत सहगल एवं सूचना निदेशक आशुतोष निरंजन एवं राज्य संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी का भव्य हार्दिक स्वागत किया। प्रमुख सचिव सूचना एवं सूचना निदेशक तथा संघ के चुनाव अधिकारी/सहायक सूचना निदेशक बी.एल. मौर्य ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

Leave a Reply