झूठे वादों से ठगी गई जनता भाजपा को सबक सिखाने को तत्पर है: आशीष

झूठे वादों से ठगी गई जनता भाजपा को सबक सिखाने को तत्पर है: आशीष
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव।

बदायूं में समाजवादी पार्टी के प्रान्तीय आह्वान पर छात्र-नौजवान जागरूकता अभियान के अन्तिम दिन सपा कार्यालय गांधी नगर बदायूँ पर लोकतन्त्र की नर्सरी छात्रसंघो की समसामयिक उपयोगिता के सम्बन्ध में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव और सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव उपस्थित रहे। गोष्ठी में राजनीति की वर्तमान परिस्थितियों पर गहन चर्चा की गयी।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का जन्म सघंर्ष से हुआ है और जब-जब समाजवादी पार्टी विपक्ष में आयी है, तो संगठन के स्तर पर और अधिक मजबूत होकर उभरी है। हमारी पार्टी का सम्पूर्ण युवा कार्यकर्ता बहुत मजबूती के साथ पार्टी व आम जनता के लिए सघंर्ष करने को तत्पर है। उन्होंने आगे कहा कि देश व प्रदेश की खुशहाली का रास्ता किसानों के खेत खलिहानों से होकर गुजरता है, चौधरी चरण सिंह व मुलायम सिंह यादव जैसे नेताओें ने किसानों के हित के लिए सदैव संघर्ष किया है, परन्तु केन्द्र व प्रदेश में वर्तमान समय में ऐसी सरकारें पदारूढ़ हैं, जो किसानों, नौजवानों, व्यापारियों आदि के लिए जनविरोधी सरकारें साबित हुई है। प्रदेश की जनता इनके झूठे वादों के बहकावे में आ गई थी, परन्तु भविष्य में यह जनता इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव ने कहा कि दुनिया में एक व्यक्ति ऐसे भी आये, जिन्होनें जो सोचा, वही कहा तथा वही किया भी, ऐसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हुए, जिनकी कथनी-करनी में कोई अन्तर नहीं था, इसी प्रकार मुलायम सिंह यादव तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ऐसे नेता हुए, जिनकी कथनी-करनी में कोई अन्तर नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव से पूर्व अपने घोषणा पत्र को समय से पहले लागू कर पूरे देश में ऐतिहासिक कार्य किया था तथा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, बदायूँ का राजकीय मेडिकल, ओवरब्रिज जैसे ऐसे अनगिनत विकास कार्य करवाये। समाजवादी पार्टी के सिद्धान्तों से प्रेरणा लेकर हम सभी कार्यकर्ताओं को लोकतन्त्र को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा।

जिले के प्रभारी अजय सिंह ने कहा कि 11 सितम्बर 2017 से 18 सितम्बर 2017 तक बदायूँ की जनता से मिलने व उनके बीच रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, बदायूँ जनपद सदैव समाजवादियों का गढ़ रहा है तथा पूर्व में मुलायम सिंह यादव व वर्तमान में बदायूँ के सांसद धर्मेन्द्र यादव की कर्मस्थली है, बदायूँ की जनता ने जितना सम्मान समाजवादी पार्टी व उनके नेताओं को दिया है, उतना किसी को नहीं दिया। गोष्ठी में बलवीर सिंह यादव, ओमवीर सिंह, सन्तोष यादव, रिषी आर्या, विमल शर्मा, नरोत्तम सिंह, राजू यादव, अशोक यादव, केके साहू, ब्रह्म पाल, शानू चौधरी, संजय यादव, इन्द्रजीत सिंह, रवेन्द्र यादव, पूरन सिंह, विमल यादव, सुभम पाल, भूरे सिंह, आरिफ खां, सुशान्त सिंह, आशीष ठाकुर, मुजीव, मनोज चौधरी, शवाव चौधरी, विवेक सिंह, समीर अंसारी, मुन्ने प्रधान, आमिर सुहेल, सलमान, अकरम, रंजीत, सुभाष यादव, मन्नू, शालू, प्रभात अग्रवाल सहित तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन स्वाले चौधरी ने किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply