सांसद के प्रयास से मेरठ फोरलेन के लिए धनराशि अवमुक्त

सांसद के प्रयास से मेरठ फोरलेन के लिए धनराशि अवमुक्त
सांसद धर्मेन्द्र यादव
सांसद धर्मेन्द्र यादव

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव का एक और सपना हकीकत बनने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ गया है। मेरठ तक जाने वाले फोरलेन को बनाने की अनुमति प्रदेश सरकार ने दे दी है। प्रथम किश्त के रूप में एक अरब दस करोड़ रूपये की धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है।

सांसद धर्मेन्द्र यादव का सपना था कि बदायूं मुख्यालय से प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली के अलावा आसपास के सभी बड़े शहरों की ओर जाने वाले मार्ग उच्च स्तरीय बन जायें। धर्मेन्द्र यादव के प्रयास से बरेली मार्ग फोरलेन हो चुका है, उनके ही प्रयास से मेरठ तक फोरलेन बनाने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार ने बदायूं से संभल तक फोरलेन बनाने की अनुमति देते हुए एक अरब दस लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है।

मेरठ तक फोरलेन बनने से न सिर्फ दूरी घटेगी, बल्कि बरेली-रामपुर दिशा से जाने वालों के लिए टोल प्लाजा से भी मुक्ति मिल जायेगी। रामपुर दिशा से जाने पर चार जगह टैक्स भरना पड़ता है। फोरलेन पूरा होने पर बदायूं और मेरठ के बीच के क्षेत्र में विकास की गति बढ़ जायेगी।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

केंद्र सरकार के पास नहीं है नीति, कार्यक्रम व जनाधार: धर्मेन्द्र

कॉलेज में एल्मुनियम के फ्रेम देख कर चढ़ गया सांसद का पारा

Leave a Reply