गाय को लेकर मैनपुरी में बवाल, पथराव आगजनी व फायरिंग

गाय को लेकर मैनपुरी में बवाल, पथराव आगजनी व फायरिंग
गाय को लेकर मैनपुरी में बवाल, पथराव आगजनी व फायरिंग
गाय को लेकर मैनपुरी में बवाल, पथराव आगजनी व फायरिंग
उत्तर प्रदेश में गौकशी और तस्करी को लेकर एक बवाल थमता नहीं, उससे पहले कहीं और बवाल हो जाता है। अब जनपद मैनपुरी सुलग गया है, जहाँ गोलीबारी, आगजनी और पत्थरबाजी के साथ बड़ा बवाल हो गया। पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है, लेकिन लोगों में अभी तक आक्रोश बरकरार नजर आ रहा है।
बताते हैं कि जिला मैनपुरी के कस्बा करहल क्षेत्र में गाय को काटने की अफवाह फैल गई, जिस पर बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि रविन्द्र की गाय गुम हो गई, जो तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं मिली, इस बीच यह अफवाह फैल गई कि कस्बे के बाहर गाय काटी जा रही है, उस ओर लोग दौड़ पड़े, वहां रफीक और हबीब नाम के दो लोग मौके पर भीड़ ने दबोच लिए, उनकी बेरहमी से पिटाई लगा दी और तीन लोग जान बचा कर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रफीक व हबीब को बचा लिया, वरना आक्रोशित भीड़ जान से ही मार देती। हालाँकि भीड़ की पुलिस से भी भिड़ंत हुई। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी व बाइक में आग लगा दी एवं पथराव कर घायल कर दिया। बाद में भीड़ ने गाय के शव को चौराहे पर रख कर प्रदर्शन किया एवं दूसरे संप्रदाय के प्रतिष्ठानों में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, तो भीड़ ने भी गोलीबारी की।
पुलिस और भीड़ के बीच जमकर संघर्ष हुआ, लेकिन आंसू गैस और लाठीचार्ज के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई, तब पुलिस को सफलता मिली। डीआईजी लक्ष्मी सिंह के साथ डीएम और एसपी ने भी खुद मोर्चा संभाला। स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन लोग अब अभी भी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।

Leave a Reply