विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचायें: नरोत्तम

विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचायें: नरोत्तम
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह यादव के साथ अन्य पदाधिकारी।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह यादव के साथ अन्य पदाधिकारी।

बदायूं में कैंप कार्यालय पर समाजवादी लोहिया वाहिनी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह यादव ने कहा कि विधान सभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, इसलिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता नीतियों, योजनाओं और सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचायें। उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत अच्छे कार्य किये हैं, जो आम जनता के संज्ञान में पहुंचने भी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करना शुरू कर दें, ताकि प्रदेश में सपा की पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके।

मुख्य अतिथि सांसद धर्मेन्द्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव ने कहा कि लोहिया वाहिनी का गठन डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों से हुआ है, सभी पदाधिकारियों को उनके विचारों पर चल कर समाज में आदर्श स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कराया है, साथ ही जिले में सांसद धर्मेन्द्र यादव ने चहुमुंखी विकास कराया है, इतना विकास आजादी से अब तक नहीं हुआ।

बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

बैठक में प्रदेश सचिव नत्थू राम कश्यप, जिला उपाध्यक्ष उपदेश सक्सेना, शानू चौधरी, राहुल, कमल यादव, अक्षय भारती, रोहित शर्मा, सोनू निषाद, इन्द्रजीत यादव, आकाश राजपूत, विनय, अंकुर, ब्रजमोहन गुप्ता, सुमित सक्सेना, शिवम सारस्वत, रिजवान गाजी, रजत कुमार, राजकुमार सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन ज्वाला प्रसाद कश्यप ने किया।

Leave a Reply